काकोरी थाना क्षेत्र: पूर्व प्रधान ने मनरेगा के ठेकेदार पर बरसायीं अंधा-धुंद गोलियां।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

लखनऊ 04 दिसम्बर 2022: काकोरी थाना क्षेत्र में 10 वर्ष पुरानी दुश्मनी के कारण मनरेगा के ठेकेदार को गोली मारकर मार कर हत्या कर दी गयी। गोली मारने का इल्जाम पूर्व प्रधान पर लगा है।  पुलिस ने अभी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। उधर पुलिस  घटना के सम्बन्ध में मृतक के परिवार वालों से बातचीत कर कार्यवाही कर रही है। 

राजधानी लखनऊ में सरेआम गोली मारकर मनरेगा के ठेकेदार को मार डाला गया। घटना काकोरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौधरी मोहल्ले का है।  कहा जा रहा है कि मनरेगा के ठेकेदार राम जीवन लोधी और पूर्व प्रधान शमशेर सिंह के मध्य जमीन के झगड़े के सम्बन्ध में विगत 10 वर्षों से दुश्मनी चल रही थी। इसी के कारण शमशेर सिंह ने राम जीवन के ऊपर अंधा -धुन्द कई राउंडगोली चलायी और वहां से भाग गया।

बताया जाता है कि, राम जीवन को 3 गोलियां लगी थीं जिसके कारण वह जमीन पर गिर गये। निकट उपस्थित लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर गयी  पुलिस ने घायल राम जीवन को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया परन्तु  वहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार  दिया।

हत्या का कारण जमीन का झगडा बताया जा रहा है। परन्तु पुलिस हत्या के उचित वजहों का पता करने में लगी हुई  है। उन्होंने कहा कि मृतक राम जीवन के मृत्यु की जानकारी तत्काल परिवार वालों को दे दी गई थी। उनसे भी हत्या के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही रही है।