जाम से निजाद: दुबग्गा चौराहे पर बनेगा चार लेन का फ्लाईओवर।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

लखनऊ 22 नवम्बर 2022: शहर के व्यस्ततम चौराहों में शामिल दुबग्गा चौराहे से प्रतिदिन गुजरने वाले लगभग  डेढ़ लाख लोगो को ट्रैफिक जाम की समस्याओ से छुटकारे  के लिए चार लेन के फ्लाईओवर को बनाया जायेगा। सेतुनिगम और लोक निर्माण विभाग ने इसका संयुक्त सर्वेकर  कर प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। फ्लाईओवर के बनने के बाद हरदोई रोड, आईआईएम रोड, आगरा एक्सप्रेस-वे और कानपुर रोड को यह सीधे जोड़ेगा। इसके अलावा शहर के अन्दर आनेवाले ट्रैफिक को भी निकलने में सुविधा  होगी।

केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने दुबग्गा चौराहे पर फ्लाईओवर बनाने के लिए सम्बंधित विभागों केा पत्र लिख चुके हैं। इसके अलावा पूर्व में 19 दिसम्बर 2019 को तत्कालीन विधायक स्व. सुरेश श्रीवास्तव  विधानसभा में फ्लाईओवर बनाने का मुद्दा उठा चुके हैं।

इसके बाद लोक निर्माण विभाग  ने सेतुनिगम को पत्र लिखकर फ्लाईओवर के निर्माण के लिए का प्रस्ताव मांगा था। इसके बाद सेतुनिगम ने सर्वेकर प्रस्ताव बनाकर सैद्धांतिक मंजूरी के लिए लोक निर्माण विभाग को भेज दिया।

सेतुनिगम अधिकारियों के मुताबिक दुबग्गा में कानपुर बाईपास तिराहा (पेट्रोल पम्प) के पास हमेशा जाम लगा रहता है। इससे पीक आवर्स में बालागंज से आने वाले वाहन चालकों को दुबग्गा चौराहा पार करने  में लगभग 20 मिनट लग जाता है। फ्लाईओवर के निर्माण से लगभग  डेढ़ लाख आबादी को ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगा।