निकाय चुनाव: 4.27 करोड़ से अधिक मतदाता मतदान कर चुनेंगे शहरों की सरकारे, 2017 की तुलना में 91.44 लाख वोटरों की संख्या में बढ़ोतरी हुई।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

लखनऊ 22 नवम्बर 2022: उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव में 4,27,40,320 मतदाता मतदान कर शहरों की सरकारे  चुनेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से घोषित कार्यक्रम के तहत सभी जिलों में निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है।

2017 निकाय चुनाव की तुलना में इस बार 91.44 लाख से अधिक मतदाताओ की संख्या में बढ़ोतरी हुई हैं। प्रदेश में बीते पांच साल में 111 नई नगर पंचायतों का गठन किया गया  है और 130 नगर पंचायतों, नगर पालिका परिषदों और नगर निगमों में सीमा विस्तार किया गया है।

इस बार 556 नगर पंचायत, 200 नगर पालिका परिषद और 17 नगर निगम सहित कुल 763 निकायों में चुनाव होना है। 2017 में 652 निकायों के चुनाव में 3.35 करोड़ से अधिक मतदाता थे।