प्रॉपर्टी के बिजनेस में निवेश के नाम पर 8 लाख की ठगी।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

लखनऊ 8 जनवरी 2023: सरोजनीनगर के आजादनगर के रहने वाले नरेंद्र प्रताप सिंह से उनके मित्रों ने निवेश के नाम पर ठगी  की। नरेंद्र के अनुसार.साल 2017 में उनके मित्र पीजीआई के रहने वाले विवेक कुमार पाण्डेय और कुशीनगर  के रहने वाले कौशल कुमार यादव ने संपत्ति के बिजनेस में ज्यादा फायदे का भरोसा दिया।

निवेश के लिए दोनों को 8 लाख रुपये दिए। 6 महीने के अंदर फायदा एवं 6 लाख रुपये वापस करने का वादा किया। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के पश्चात भी कोई फायदा न मिलता देखकर जब पीड़ित ने अपने रुपये वापस  मांगे तब विवेक ने चेक दिया।

चेक बाउंस होने पर इसकी शिकायत विवेक एवं कौशल से की। जिस पर दोनों ने गन्दी-गन्दी गाली देकर दोबारा रुपये मांगने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए भगा दिया। इंस्पेक्टर सरोजनीनगर के अनुसार,पीड़ित की  लिखित शिकायत पर शुक्रवार को केस लिखकर छानबीन की जा रही है।