ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट: हीरो-एवन और वैप ग्रुप 3 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेंगे

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

लखनऊ 22 दिसम्बर 2022: भारतीय उधमियों के एक समूह ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात की।   उधमियों ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस)-2023 में सहभागिता के लिए प्रसन्नता भी व्यक्त की। मुख्यमंत्री के समक्ष एवन साइकिल ग्रुप ने 500 करोड़, हीरो ग्रुप ने 350 करोड़, वैप ग्रुप से 2000 करोड़, सूर्यांश ग्रुप ने 100 करोड़ रुपये का यूपी में निवेश करने का प्रस्ताव दिया।

सीएम योगी ने बताया कि, सरकार 10 से 12 फरवरी तक लखनऊ में एक ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन कर रही है। हर व्यक्ति आमदनी में वृद्धि के विचार के अतिरिक्त हमारी कोशिश है कि, राज्य में  मौजूद अधिकतर व्यावसायिक मौकों से देश और दुनिया को फायदा मिल सके। प्रदेश सरकार राज्य में अनेक ओधोगिक परियोजनाओं पर कार्य कर रही है। ओधोगिक विकास के अनुकूल ईको सिस्टम  तैयार करने की तरफ सरकार ने काफी उचित कदम बढाएं हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने वालों में हीरो साइकिल के सीएमडी पंकज मुंजाल, एवन साइकिल के सीएमडी ओमकार सिंह पाहवा, वैप ग्रुप के सीएमडी एवं सीईओ अमित शर्मा, बायलर ग्रुप के टीआर मिश्रा, सूर्यांश ग्रुप के सुनील सिंह पटेल मौजूद थे। इस दौरान सीएम ने उधमियों के निवेश प्रस्तावों पर  प्रसन्नता व्यक्त करते हुए निवेशकों की सुरक्षा और जरूरतों को पूर्ण करने का वचन दिया। इसके अतिरिक्त इन प्रस्तावों के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।