Bakra Eid 2023: बकरीद पर पुरे लखनऊ की सुरक्षा व्यवस्था किले में तब्दील

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

जैसा की आप लोगो को पता है 29 जून को Bakra Eid 2023 बनाया जायेगा। Bakra Eid पर लखनऊ में पुरे शहर को पुलिस ने 4 जोन एवं 18 सेक्टर में में बांटा है। यहां 1210 मस्जिद एवं 94 ईदगाह के आवागमन के रास्तों पर पुलिस की सख्त सुरक्षा रहेगी। इसमें अतिसंवेदनशील स्थान चयनित किये गए हैं। यहां सुरक्षा के विशेष व्यवस्था की गयी है। एवं यातायात को भी परिवर्तित किया गया है।

Bakra Eid 2023 पर RAF एवं PAC रहेगी तैनात

डीसीपी मध्य अर्पणा रजत कौशिक के अनुसार, संवेदनशील एवं अति संवेदनशील स्थलों पर RAF एवं पास तैनात रहेगी। वहीं एंटी सेबोटाज टीम के साथ 50 QRT, 74 मोबाइल क्लस्टर एवं पेट्रोलिंग के लिए पुलिस कंट्रोल रूम 112 की गाड़ियां लगाई गयीं हैं।

ड्रोन से नमाज स्थलों की देखरेख की जाएगी। बड़े इमामबाड़ा, ऐशबाग़ ईदगाह एवं टीले वाली मस्जिद के निकट CCTV कैमरे लगाए गए हैं। इंटरनेट मीडिया की विशेष निगरानी हो रही है। इसके लिए साइबर मॉनिटरिंग सैल को विशेष रूप से एक्टिव किया गया है। इससे अनुचित फोटो या वीडियो डालने पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी।

ऐशबाग ईदगाह की तरफ केवल नमाजियों को जाने की

छूट

बकरीद के कारण यातायात विभाग ने यातायात में बदलाव किया है। इसके कारण यहियागंज वाटर वर्क्स रोड की ओर से ऐशबाग ईदगाह की तरफ से केवल नमाजियों को ही जाने दिया जायेगा। एवं राजेंद्र नगर चौराहे से ओवर ब्रिज की तरफ, रस्तोगी इंटर कालेज की तरफ से, ऐशबाग पूल से नाका की तरफ, एस एन मिश्रा तिराहे की तरफ से, ऐशबाग ईदगाह तिराहे से ऐशबाग ईदगाह की तरफ, राजेंद्रनगर चौराहे से ओवर ब्रिज की तरफ कोई भी गाड़ियां नहीं जा सकेंगी।

Bakra Eid 2023 पर पब्लिक प्लेस पशुओं की कुर्बानी पर रोक

पब्लिक प्लेस एवं प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी करने वालों पर कार्यवाही होगी। खुले में अवशेष फेकने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। नगर निगम के कूड़ादान में में ही पशुओं के अवशेष डालने के निर्देश जारी किये गए हैं।

फोर्स रहेगी तैनात (Bakra Eid 2023 पर विशेष प्रबंध )

6 पुलिस उपायुक्त, 10 अपर पुलिस कमिश्नर, 21 सहायक पुलिस कमिश्नर, 52 इंस्पेक्टर, 101 अतिरिक्त इंस्पेक्टर, 922 दरोगा, 48 महिला दरोगा, 894 मुख्य आरक्षी, 3375 सिपाही, 965 महिला सिपाही, 922 होमगार्ड एवं 12 कंपनी पीएसी तैनात रहेगी।