लखनऊ 18 फरवरी 2023:आज एक समाचार ट्रेंड कर रहा था कि भारतीय मूल के अमेरिकी नील मोहन अब यू-ट्यूब के सीईओ होंगे। शुक्रवार प्रातः 10 बजे के आसपास ट्विटर पर नील मोहन ट्रेंड करने लगे।
नील मोहन का घर लखनऊ की रिवर बैंक कालोनी में था। सुसैन वोजिस्की के इस्तीफे के बाद नील को यह कमान सौंपी गयी है। नील भले ही देश-दुनिया हेतु इंडो अमेरिकन हैं, पर लखनऊ के लोगों हेतु यह समाचार इसलिए विशेष है क्योंकि, एक लखनवी ने यू-ट्यूब की कमान संभाली है। गूगल के 100 मिलियन डॉलर मैन के नाम से भी दुनिया उन्हें जानती है।
लखनऊ के सेंट फ्रांसिस स्कूल से कक्षा 9 से 12 तक की शिक्षा
लखनऊ के सेंट फ्रांसिस स्कूल से नील मोहन ने कक्षा 9 से 12 तक की शिक्षा पूरी की थी। इसके पश्चात स्टैंडफोर्ड यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री लेने हेतु चले गये और वहीं बस गए। कक्षा 9 में उनकी क्लास टीचर रहीं प्रो. निशी पांडेय ने बताया कि, नील मोहन क्लास का होनहार छात्र था। उन्होंने क्लास ग्रुप फोटो साझा करते हुए बताया कि, बैठे बच्चों के ठीक पीछे वाली पहली पंक्ति में एकदम बाएं नील मोहन है।
ये भी पढ़े
बिना एचएसआरपी वाली गाड़ियों का चेकिंग अभियान प्रारंभ, लखनऊ में पहले दिन 71 गाड़ियों के कटे चालान
Comments are closed.