एलडीए कराएगा रेंट की संपत्तियों का सर्वे।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

लखनऊ 4 जनवरी 2023: लखनऊ विकास प्राधिकरण अपनी अनेक योजनाओं से संबंधित रेंट की संपत्तियों का सर्वे कराएगा। एलडीए वीसी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने सोमवार को इसके संबंध में आदेश निकाला है। इसके अनुसार योजनावार भिन्न-भिन्न अफसरों को अधिकृत किया गया है, जो कि 15 दिन में रेंट अनुभाग की सभी आवासीय, व्यावसायिक संपत्तियों का भौतिक व स्थलीय निरीक्षण कर इसकी जानकारी उपलब्ध कराएँगे।

वीसी ने कहा कि, रेंट अनुभाग की संपत्तियों का सम्पूर्ण सर्वे कराया जाएगा। इसके लिए समस्त विशेष कार्याधिकारी, तहसीलदार, उप सचिव, अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंताओं को भिन्न-भिन्न योजनाओं में सर्वे हेतु अधिकृत किया गया है। सर्वे में संपत्ति के खरीददार आवंटी का नाम, बैनामा विवरण व वर्तमान में  रेंट की स्थिति के साथ यह भी देखा जाएगा कि वर्त्तमान में वास्तविक आवंटी ही है या उसकी जगह पर कोई  दूसरा व्यक्ति रह रहा है।

वास्तविक आवंटी के जगह पर कोई दूसरा व्यक्ति पाया जाता है तो संबंधित का आधार कार्ड व मोबाइल नंबर   सहित सारा विवरण लिखा जाएगा। इसके अतिरिक्त सर्वे में आवंटित मकान, दुकान के भू-उपयोग की वर्तमान स्थिति के साथ ही अनाधिकृत निर्माण का विवरण भी लिखा जाएगा। इसके लिए उप सचिव माधवेश कुमार को नोडल अधिकारी अधिकृत किया गया है।