कार चालू कर गाना सुन रहे तभी एकाएक गियर लगा और पास के लोगों को रौंदा, एक की मृत्यु, 2 घायल।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

लखनऊ 10 दिसम्बर 2022: मलिहाबाद क्षेत्र के बेलगढ़ा गांव में घर के बाहर आग सेक रहे लोगों को कार ने कुचल दिया। जिसमें गांव के रहने वाले 65 वर्षीय रामसागर की दुखद मृत्यु हो गई है। घटना में एक महिला और एक युवक घायल हो गया है। पुलिस ने इस सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कर कार चालक को हिरासत में लेते हुए कार को सीज कर दिया है।

मलिहाबाद एसएचओ ने कहा कि, शुक्रवार शाम 7 बजे के लगभग 65 वर्षीय रामसागर प्रजापति अपने घर के सामने आग सेक रहे थे, उसी समय पड़ोसी सोनू अपने रिश्तेदार की कार को चालू करके गाड़ी में गाना सुन रहा था, तभी एकाएक कार में गेयर लग गया और कार आगे बढ़ गई। कार आग सेक रहे वृद्ध रामसागर के ऊपर चढ़ गई, जिसमें  वृद्ध रामसागर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना में गंभीर रूप से घायल हुए वृद्ध रामसागर प्रजापति को तत्काल उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलिहाबाद ले जाया गया। जहां वृद्ध रामसागर की उपचार के समय मृत्यु हो गई है। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर  केस दर्ज कर कार को सीज करके कार चालक को हिरासत में ले लिया है। लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।