आज से विधान सभा और गंज की तरफ जाने का बदल जायेगा रुट, विधान सभा सत्र समाप्ति तक लागू रहेगा नियम

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

 

विधानसभा सत्र 2021 का तृतीया सत्र सोमवार आज से शुरू हो रहा है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुवे विधानसभा और हजरतगंज की तरफ जाने वाले रास्तों में बदलाव किया गया है।  डीसीपी (ट्रैफिक) श्री रईस अख्तर के अनुसार इस दौरान वाहन वैकल्पिक रास्तों से जायेंगे। 

यातायात की नई वैकल्पिक व्यवस्था

  • बंदरियाबाग चौराहा से राजभवन, DSO चौराहा, GPO, गंज और विधानसभा न जाकर लालबत्ती चौराहा, कैंट, गोल्फ क्लब या 1090 चौराहा से जाये। 
  • DSO चौराहा से  GPO, गंज और विधानसभा न जाकर पार्क रोड या मेफेयर तिराहा होकर जाये।
  • रॉयल होटल चौराहा से विधानसभा मार्ग होकर हजरतगंज नहीं जाकर कैसरबाग़ चौराहा, परिवर्तन चौक या बर्लिंग्टन चौराहा या कैंट ओवरब्रिज होते हुवे जा सकते है।
  • महानगर से बड़े वाहन या सिटी बसे संकल्प वाटिका पुल से सिकंदरबाग़, गंज या विधानसभा नहीं जा सकते, बैकुंठ धाम या गांधी सेतु, 1090 चौराहा, बंदरियाबाग या लालबत्ती, कैंट हो कर जा सकेंगे।
  • चारबाग की तरफ से आने वाली बसे हुसैनगंज, रॉयल होटल या विधानसभा न जाकर KKC  तिराहे से लोको, कैंट या बर्लिंग्टन चौराहे कैसरबाग जाएगी।
  • गोमतीनगर से आने वाले बड़े वाहन या सिटी बसे  सिकंदरबाग़ , गंज या विधानसभा न जाकर बैकुंठ धाम, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज चिरैया झील होकर कैसरबाग या गाँधी सेतु, बंदरियाबाग या लालबत्ती, कैंट हो कर जा सकेंगे।
  • महानगर से आने वाले बड़े वाहन व् बसे हज़रतगंज या विधानसभा न जाकर सिकंदरबाग़ चौराहा से दैनिक जागरण चौराहा, बालू अड्डा, गाँधी सेतु या 1090 चौराहा या चिरैया झील होकर जाएगी।
  • परिवर्तन चौक, हिंदी संस्थान तिराहे से हज़रतगंज या विधानसभा न जाकर
  • संकल्प वाटिका ओवरब्रिज चिरैया झील होकर कैसरबाग या गाँधी सेतु, बंदरियाबाग या लालबत्ती, कैंट हो कर जा सकेंगे
  • DSO चौराहा से सिसेंडी तिराहा, रॉयल होटल चौराहा ने जाकर हजरतगंज मेफेयर, बर्लिंग्टन चौराहा, कैंट या सिकंदरबाग़ से जा सकेंगे।

इमरजेंसी में ट्रैफिक पुलिस को काल

किसी इमरजेंसी या एम्बुलेंस, शव वाहन, फायर सर्विस या स्कूल वाहन को छूट दी जा सकती है। किसी भी प्रकार की इमरजेंसी के लिए ट्रैफिक पुलिस लो कॉल किया जा सकता है।

यातायात कंट्रोल रूम का नंबर है 9454405155 व् 6389304141