यूपी स्कूलों का नया समय अब  प्रातः10 बजे से खुलेंगे

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

लखनऊ 21 दिसम्बर 2022: उत्तर भारत में ठंड और घने कोहरे का सितम जारी है। उत्तर प्रदेश सरकार ने इसके मद्देनजर लखनऊ  जिले के समस्त स्कूलों का समय  परिवर्तन  का निर्णय किया है। बढ़ती ठंड को देखते हुए स्कूलों को सुबह 10 बजे से खोला जाएगा। जिलाधिकारी लखनऊ सूर्यपाल गंगवार ने स्कूलों  का समय बदलने हेतु निर्देश दिए हैं.

जारी नोटिस में सूचना दी है कि अध्यक्ष, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, यूपी के पत्र में शीतलहर के कारण  विधालय  पहुंचने में हो रही परेशानी को देखते हुए विधालय समय 21  दिसम्बर 2022 से 31 दिसम्बर 2022 तक प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक किए जाने का निवेदन किया गया है।

नोटिस  में आगे लिखा है, कि अत्यधिक शीत लहर के कारण जनपद में चल रहे कक्षा 1 से 8वीं तक के सभी परिषदीय/ सहायता प्राप्त / मान्यता प्राप्त, सभी बोर्ड के विधालय का समय 21 दिसंबर से 31 दिसंबर तक सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक साथ ही , इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन करने के लिए निर्देशित किया है।

इस आदेश की को देखने के लिए यहाँ क्लिक