कोहरे का असर: अब रात्रि के अंधेरे में नहीं चलायी जायेंगी बसें, बसों की ऑनलाइन बुकिंग पर भी रोक

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

लखनऊ 21 दिसम्बर 2022: उत्तर प्रदेश में जहां परिवहन निगम ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए रात के अंधेरे में बस नहीं चलाने का फैसला किया है। दरअसल उत्तर प्रदेश में विगत कई दिनों में अत्यधिक कोहरे की वजह से मार्ग दुर्घटना में निरंतर वृद्धि हुई हैं। इन दुर्घटनाओ के मद्देनजर परिवहन निगम की मीटिंग में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है कि अब रात्रि के  समय यूपी में बसों को नही चलाया जायेगा।

इसके लिए समय सीमा तय हुई है। कहा जा रहा है कि, रात्रि के 8 बजे से प्रातः के 8 बजे तक यूपी में बसों को नहीं चलाया जायेगा। इसके अतिरिक्त ही अगले 1 माह तक बसों की ऑनलाइन बुकिंग भी रोक दी गयीहै। यूपी के परिवहन निगम का साफ कहना है कि ,कोहरा हटने के पश्चात ही बसों को उनके मार्ग की तरफ चलाया जाएगा।

कोहरे की वजह से बसों को स्टेशन, पेट्रोल पंप जैसे स्थान पर रोकना होगा। कोहरा हटने के पश्चात ही बसों को  उनके मार्ग की तरफ चालक चलाएंगे। रात्रि 8 बजे से प्रातः 8 बजे तक आरएम एवं एआरएम कैंप करेंगे।