प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग में अब 2406 पदों पर होगी अनुदेशकों की नियुक्ति

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

लखनऊ 20 दिसम्बर 2022: प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग उत्तर प्रदेश में अब 2406 पदों पर अनुदेशकों की नियुक्ति की जाएगी। विभाग ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को संशोधित अधियाचन प्रस्तुत किया है।

आयोग के अध्यक्ष प्रवीर कुमार ने कहा कि ,16 जनवरी 2022 को निकाले गये विज्ञापन में 2504 पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन मांगे गए थे। उन्होंने कहा कि विभाग ने आयोग को संशोधित अधियाचन  भेज कर नियुक्ति में 98  पद  घटा दिए हैं। 

अब विभाग में अनुदेशक के 2406 पदों पर नियुक्ति होगी। इनमे अनारक्षित श्रेणी हेतु 992, अनुसूचित जाति के 506, अनुसूचित जनजाति के 43 अन्य पिछड़ा वर्ग के 658  एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग हेतु 207 पद आरक्षित किए गए हैं।