योगी का निर्देश: जरूरमंदों को उपलब्ध करायें कंबल, रैन बसेरे में अधिकारी स्वयं देखें व्यवस्था।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

लखनऊ 3 जनवरी 2023: अत्यधिक ठंडक में गरीबों, निराश्रितों व जरूरतमंदों को दिक्कत न महसूस हो, इसके लिए योगी सरकार हर प्रकार से तैयार है। कंबल, अलाव एवं रैन बसेरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्त नजर है।

राज्य के समस्त 75 जनपदों में बाटने हेतु योगी सरकार ने ठंडक में कुल 496883 कंबल खरीदे हैं। इनमें से 2 लाख 86 हजार 740 लोगों को कंबल उपलब्ध कराया गया है।

ठंडक से सुरक्षा हेतु 1220 रैन बसेरे बनाये गये हैं। इसकी क्षमता 29228 है। वहीं राज्य में अलाव जलाने हेतु 14043 जगहें निर्धारित की गयी। यूपी के जिलों में रोजाना 12594 सार्वजनिक जगहों पर अलाव जलाया जा रहा है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में रैन बसेरों की जमीनी वास्विकता देखने स्वयं ही चले गए थे।

ठंडक में कोई भी रोड पर सोता दिखायी न दे

ठंडकर के बीच निराश्रित जनों की मदद हेतु प्रदेश में रैन बसेरे बनाये गये हैं। अब तक 1220 से ज्यादा रैन बसेरे  बनाये गए हैं। सीएम का निर्देश है कि जिलाधिकारी स्वयं रैन बसेरों की व्यवस्था की औचक जाँच करें। जहां  जरुरत हो, वहां सुविधा उपलब्ध करायी जाए। ठंडक में कोई भी व्यक्ति रोड पर सोता न दिखे। प्रत्येक जरूरतमंद को रैन बसेरे की सुविधा प्रदान की जाये। कंबल बाटने का क्रम लगातार चालू रखा जाए। सरकार का निर्देश है कि यह निर्धारित किया जाए कि कंबल आदि राहत के सामान को बाटने का कार्य स्थानीय सांसद, विधायक, निकाय चेयरमैन जैसे जनप्रतिनिधियों से ही कराया जाए। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहें। सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की उचित व्यवस्था हों।

लखनऊ के रैन बसेरों में 1 हजार 962 लोगों के रुकने की व्यवस्था

 योगी सरकार का निर्देश है कि ठंडक के दिनों में कोई भी बाहर न सोए। इसके लिए समस्त व्यवस्थाओं से पूर्ण रैन बसेरों को बनाया गया है। लखनऊ में 1962 लोग इन रैन बसेरे में रुक रहे हैं। प्रयागराज में सरकार की तरफ से ठंडक से सुरक्षा हेतु बनाए गए रैन बसेरे में 1228 लोगों की व्यवस्था है। कानपुर नगर में 1029 और अलीगढ़ में 954 निराश्रितों के रुकने की व्यवस्था रैन बसेरे में की गई है। वाराणसी में 916, गाजियाबाद में 893, कासगंज में 840, गौतमबुद्ध नगर में 748 लोगों की तादात के अनुरूप रैन बसेरे बनाये गए।

12 हजार 594 स्थानों पर रोजाना जलाये जा रहे अलाव

 राज्य के समस्त 75 जनपदों में अलाव जलाने की व्यवस्था हो रही है। बढ़ती कपकपी में किसी को परेशानी न हो। इसके लिए सरकार अलाव जलवा रही है। कुल14043 स्थान निर्धारित किये गए हैं, इनमें से 12594 स्थानों पर रोजाना अलाव जलाये जा रहे है। लखनऊ में 724 जगहों पर अलाव जलाकर लोगों को सुरक्षा प्रदान की जा रही है। अलीगढ़ में 505, प्रयागराज में 429, उन्नाव में 411, बिजनौर में 402, हरदोई में 370, मेरठ में 306, सिद्धार्थनगर में 294, मऊ में 283, सहारनपुर में 262, मुरादाबाद में 256, शाहजहांपुर में 255, गाजीपुर में 252, जौनपुर में 246, सीतापुर में 233 जगहों पर रोजाना अलाव जलाये जा रहे हैं।