क्रिसमस एवं नव वर्ष के मददेनजर लखनऊ में 05 जनवरी तक बढ़ाई गई धारा 144

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

लखनऊ 14 दिसम्बर 2022: क्रिसमस एवं नव वर्ष के मौके पर आयोजित होने वाले सम्मेलनों के मददेनजर धारा 144 को कमिश्नरेट क्षेत्र में पांच जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। यह आदेश संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था ने मंगलवार को जारी किया।

जेसीपी पीयूष मोर्डिया नेकहा कि क्रिसमस एवं नव वर्ष पर काफी सम्मलेन आयोजित होते हैं। इस महीने में गुरु गोविंद सिंह जयंती भी है। इसके अतिरिक्त अनेक प्रतियोगी परीक्षाएं भी आयोजित होनी है। इसके मददेनजर 05 जनवरी तक धारा 144 बढ़ाई गई है।

उन्होंने कहा कि निषेधाज्ञा के समय जुलूस, रैली जैसे कार्यों हेतु पहले स्वीकृति लेनी होगी। सार्वजनिक जगहों पर 05 या इससे ज्यादा व्यक्ति एक साथ एकत्र नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि, निषेधाज्ञा को न मानने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्यवाही भी की जाएगी।