अनुचित शब्दों का प्रयोग करने के आरोप में सपा का ट्विटर एडमिन हिरासत में, विरोध में पुलिस मुख्यालय पहुंच गए अखिलेश

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

लखनऊ 8 जनवरी 2023:  समाजवादी पार्टी के ट्विटर एडमिन कार्यकर्ता मनीष जगन अग्रवाल को लखनऊ पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनके ऊपर ट्विटर के द्वारा अनुचित शब्दों का प्रयोग करने का आरोप है।

हिरासत में लिए जाने के विरोध में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय पहुंच गए हैं। इसकी  सूचना मिलते ही काफी तादात में सपा नेता भी मुख्यालय गये एवं भाजपा व योगी सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की।

मनीष जगन अग्रवाल के विरुद्ध हजरतगंज थाने में 3 केस लिखे गए हैं। उनको हिरासत में लिए जाने के सम्बन्ध में  सपा ने नाराजगी व्यक्त की है। एवं मांग की है कि, अतिशीघ्र छोड़े। लखनऊ पुलिस द्वारा हिरासत में लिया जाना अव्यावहारिक एवं अशोभनीय है।