पुरानी पेंशन को लेकर तेज होगा आंदोलन: राज्य कर्मचारियों ने 11 सूत्रीय मांगों पर वार्ता करके सरकार को दी चेतावनी।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

लखनऊ 12 दिसम्बर 2022: पुरानी पेंशन को लेकर क्रमिक होगा आंदोलन:राज्य कर्मचारियों ने 11 सूत्रीय मांगों पर वार्ता करके सरकार को दी चेतावनी पुरानी पेंशन शुरु करने के साथ ही कई मांगों को लेकर कर्मचारी संगठन एक बार पुनः  सरकार को घेरने की तैयारी में है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने पुरानी पेंशन को शुरु करने के साथ ही 11 सूत्रीय मांगों  के सम्बन्ध में एक बार पुन आन्दोलन का रास्ता अपनाने का फैसला किया है। विचार किया गया है कि  वर्ष 2023 को  हर तरह से संघर्ष का  वर्ष कर दिया जाएगा।

परिषद के अध्यक्ष हरि किशोर तिवारी ने कहा कि जनवरी 2023 के प्रारंभ से ही आन्दोलन क्रमिक रूप से प्रारंभ  हो जाएगें। दिसम्बर 2023 में राष्ट्रीय स्तर पर आन्दोलन का आकार ले लेगा। इसके सम्बन्ध में अन्य केन्द्रीय एवं राज्य स्तरीय संगठनों से  बराबर वार्ता हो रही है। 7 नवंबर को पूरे प्रदेश में आंदोलन कर कर्मचारियों ने सीएम को ज्ञापन दिया है। एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगों को मनवाने हेतु सीएम को ज्ञापन दिया गया था।

प्रमुख मांग

  • पुरानी पेंशन पुनः शुरु की जाए
  • राज्य कर्मचारियों को केन्द्र के बराबर भत्ता दिया जाए
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय कर्मचारी कैश लेस चिकित्सा योजना एवं वेतन विसंगतियों को निस्तारित किया जाए
  • शासनादेश के निर्देशानुसार सेवा संगठनों से बराबर वार्ता की जाए

यह लोग बैठक में  उपस्थित रहे

बैठक में इंजीनियर एनडीद्रिवेदी, अध्यक्ष डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लोक निर्माण विभाग, रामविराग प्रयागराज,अरविन्द्र कुमार सिंह अयोध्या,शशिकांत श्रीवास्तव वाराणसी, अशोक पाण्डेय देवरिया,सरदार सिंह सहारनपुर,उमानिवास वाजपेयी उन्नाव,अम्बा प्रसाद शर्मा, नोएडा,योगेश मिश्रा, राम सुरेश सिंह, नरेन्द्र पाल सिंह पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ,अशोक दुबे, अमरजीत मिश्रा महासचिव ड्राइंग स्टाफ एसोसिएशन, किरन दुबे प्रदेष महामंत्री मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ, रजनीश अरोड़ा  सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।