Gomti Nagar: केनरा बैंक में चोरी की कोशिश, सिक्योरिटी अलार्म बजने पर भागा चोर

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

लखनऊ 31 दिसम्बर 2022: गोमतीनगर स्थित केनरा बैंक में गुरुवार रात को एक चोर स्ट्रांगरूम तक चला गया। उसने लॉक तोड़ने की कोशिश की परन्तु लॉक से छेड़छाड़ होते ही सुरक्षा घंटी बजने लगी। जिससे चोर वहां से भाग गया। बैंक मैनेजर ने इस संबंध में एफआईआर गोमतीनगर थाने में दर्ज करा दी है।

इस्पेक्टर दिनेश चन्द्र मिश्र के अनुसार, विशालखंड 4 में केनरा बैंक की शाखा है। यहां के प्रबंधक प्रशांत सोनकर ने शुक्रवार को पुलिस को इस वारदात की जानकारी दी। बैंक में लगे सीसी कैमरे की फुटेज में एक चोर बैंक में अंदर  घुसता दिखा। उसने मास्क पहन रखा था। उसने स्ट्रांग रूम का लॉक तोड़ने का प्रयास किया। काफी  प्रयास के पश्चात भी वह सफल नहीं हुआ। इसी वक़्त घंटी बजने पर अर्लट मैसेज बैंक प्रबंधक को भी गया। वह तत्काल वहां  गये। गोमती नगर पुलिस फुटेज के जरिये चोर को पकड़ने की कोशिश कर रही है। साथ ही यह भी मालूम किया जा रहा है कि चोर को अंदर स्ट्रांग रूम के संबंध में जानकारी थी। वह इससे पूर्व भी आया होगा। इस प्रकार की अनेक जानकारियां एकत्र की जा रही है।