परिवहन निगम ने यात्रियों काे ठंडक से बचाने का किया उपाय, लखनऊ-कानपुर के बीच चलेंगी आठ वातानुकूलित बसें

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

लखनऊ 28 नवम्बर 2022: परिवहन निगम ने यात्रियों काे ठंडक से बचाने का किया उपाय, लखनऊ-कानपुर के बीच आठ वातानुकूलित बसें चलेंगी। रात और दिन का तापमान लगातार कम होता जा रहा है। रात में तो ठंड लगने लगती है। ऐसे में लखनऊ व कानपुर के बीच यात्रा करने वालों को वातानुकूलित जनरथ बसें ठंड से बचाकर  मंजिल तक पहुंचाएंगी।

परिवहन निगम ने आठ जनरथ बसों की समय सूची जारी कर दी है, जो शनिवार से ही प्रभावी होगी। चारबाग व आलमबाग बस स्टेशनों पर यात्री इधर बराबर मांग करते आ रहे हैं कि लखनऊ व कानपुर के बीच बस सेवाओं में वृद्धि की जाए। विशेषकर वातानुकूलित बसों की संख्या और ज्यादा की जाए। अवध डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि आठ जनरथ बसें इस मार्ग पर चलाने का  फैसला लिया गया है, जो चारबाग बस स्टेशन से चलेंगी और आलगबाग बस स्टेशन होते हुए झकरकटी बस स्टेशन कानपुर तक जाएंगी।

उधर से झकरकटी बस स्टेशन से चारबाग बस स्टेशन आएंगी। इसके अलावा क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि चारबाग स्टेशन से जनरथ बसें सुबह 9, 10, मध्यान्ह 1, 2, अपरान्ह 3,4, शाम 7 व रात्रि 8 बजे चलेंगी। वहीं, झकरकटी बस स्टेशन कानपुर से सुबह 6 , 6 ½, मध्यान्ह 12, 1, शाम 4,5, 6 व 7 बजे चलेंगी । करीब  प्रत्येक घंटे सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। इन बसों से यात्रियों को यात्रा में सुविधा मिलेगी, क्योंकि वातानुकूलित बसों में जनरथ का किराया सबसे कम है। परिवहन निगम की बसें शनिवार से ही दोनों तरफ से चलायी जाएंगी।