7 लाख करोड़ से अधिक होगा यूपी का आने वाला बजट, इन्वेस्टर्स समिट के पश्चात शुरु होगा सत्र

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

लखनऊ 4 जनवरी 2023: प्रदेश के आने वाले बजट का स्वरुप 7 लाख करोड़ रुपये अधिक का होगा। वित्त विभाग ने  साल 2023-24 के बजट हेतु अनेकों विभागों के साथ विचार- विमर्श  प्रारंभ कर दिया है। फरवरी में आयोजित इन्वेस्टर्स समिट के पश्चात बजट सत्र शुरु होगा।

वित्त विभाग ने आने वाले बजट हेतु समस्त विभागों से 30 नवंबर तक प्रस्ताव की मांग की थी।  जानकारों के मुताबिक, समस्त विभागों से प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। पुरानी परियोजनाओं हेतु जरुरी धनराशि और नई प्रस्तावित परियोजनाओं हेतु धनराशी की आवश्यकता पर विभागों के साथ मंथन हो रहा है। एसएनडी (शेड्यूल ऑफ न्यू डिमांड्स) के प्रस्तावों की आवश्यकता और इसके लिए मांगी गई राशि को भी निर्धारित सीमा में लाने पर मंथन किया जा रहा है। 

शासन के जानकारों के अनुसार, इस बार बजट का स्वरुप 7 लाख करोड़ रुपये से अधिक होगा। वित्त वर्ष 2022-23 का बजट 6.15 लाख करोड़ से अधिक था। इसके अतिरिक्त विगत महीने 33769.54 करोड़ का अनुपूरक बजट भी पेश किया गया था।