UPSSSC PET 2022:- नए साल में पीईटी पास के लिए भरमार नौकरियां, UPSSSC को मिले 15000 रिक्तयों के प्रस्ताव।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

लखनऊ 22 नवम्बर 2022: UPSSSC PET 2022 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2022 के रिजल्ट का 25 लाख से अधिक उम्मीदवार इंतजार कर रहे हैं। इस बीच इन अभ्यर्थियों के लिए एक अत्यंत  खुशखबरी है। पीईटी परीक्षा 2022 में शामिल उम्मीदवारों के लिए नए साल में भरमार नौकरियों के द्वार खुलेंगे। आयोग को अभी तक 15 हजार रिक्तियों के प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं।

यूपीएसएसएससी के पास विभिन्न विभागों में समूह ग की रिक्तयां भरने के प्रस्ताव प्राप्त हो रहे हैं। आयोग द्वारा प्रस्तावों का मिलान कराकर कमियों को सम्बंधित विभागवार समाप्त कराया जा रहा है। ताकि पीईटी 2022 रिजल्ट जारी होते ही नई भर्ती का विज्ञापन जारी किया जा सके।

25 लाख से अधिक ने दी थी पीईटी परीक्षा

पीईटी 2022 के लिए 37.58 लाख कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था। जिसमें से 25.12 लाख कैंडिडेट्स ने परीक्षा दी थी। पीईटी स्कोर कार्ड की वैधता एक साल के लिए होती है। हालांकि पीईटी 2021 की वैधता को बढ़ाकर 8 जनवरी 2022 तक कर दिया गया है।

कब आएगा नई भर्ती का विज्ञापन:-

रिपोर्ट के अनुसार, पीईटी 2022 का रिजल्ट दिसंबर के आखिरी सप्ताह या जनवरी 2023 के पहले सप्ताह में जारी हो जाएगा। रिजल्ट जारी किए जाने तक आयोग नई भर्तियों के विज्ञापन जारी नहीं करेगा। इसका फैसला शासन में उच्च स्तर पर लिया जा चुका है।