मदरसों में शुक्रवार को ही होगी साप्ताहिक छुट्टी, 2023 का कैलेंडर निकला।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

लखनऊ 25 दिसम्बर 2022: उत्तर प्रदेश के मदरसों में जुमा मतलब शुक्रवार को ही साप्ताहिक छुट्टी होगी। मदरसा शिक्षा परिषद ने शनिवार को  वर्ष 2023 की छुट्टी सारिणी निकाल कर रविवार को साप्ताहिक छुट्टी की अफवाहों पर रोक लगा  दी।

परिषद के चेयरमैन डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद ने अवकाश सारिणी निकालते हुए कहा कि अगले वर्ष  मदरसे कुल 75 दिन बंद रहेंगे। प्रधानाचार्य और मदरसों के प्रबंधक 2-2  दिन यानी कुल 4 दिन की छुट्टी प्रदान कर सकते हैं। वहीं, जिलाधिकारी की तरफ से काफी ठंड व गर्मी और अन्य किसी भी प्राकृतिक आपदा की वजह से स्थानीय स्तर पर घोषित किए जाने वाले अवकाश मदरसों पर भी लागू होंगे। साथ ही कोविड महामारी से सुरक्षा या स्थानीय प्रशासन की तरफ से जारी निर्देशों का पालन किया जाएगा।

 त्योहारों पर होगी छुट्टी

मदरसों में शीतकालीन छुट्टी 10 दिन, गणतंत्र दिवस, उर्स ख्वाजा गरीब नवाज, हजरत अली जयंती, मेराजुन्नबी, होली, महावीर जयंती, डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, बुद्ध पूर्णिमा, स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन, चेहल्लुम, महात्मा गांधी जयंती, महानवमी, ग्यारहवीं शरीफ, दीपावली व क्रिसमस पर 1-1 दिन की छुट्टी, ईद मीलादउन्नबी व शबे बरात पर 2 दिन, मुहर्रम पर 3  दिन और ईद उल अजहा पर 5 दिन की छुट्टी होगी।