जल्द मिलेगा ट्रैफिक जाम से छुटकारा: ट्रैफिक जाम वाले स्थानों पर बढ़ाएं ट्रैफिक पुलिस कर्मीपव

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

लखनऊ 24 नवम्बर 2022: उत्तर प्रदेश सहित राजधानी लखनऊ को ट्रैफिक जाम की  से निजात  दिलाने  के लिए तैयारी तेज कर दी गई है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है कि ट्रैफिक पुलिस कार्मिकों की संख्या उन जगहों पर बढ़ाई जाएगी, जहां बराबर जाम लगता है। साथ ही ऐसी जगहों  से ट्रैफिक कर्मचारियों की संख्या कम की जाएगी जहां पर जाम की संभावना नहीं बनती है।

ट्रैफिक सुधार के सन्दर्भ में उप मुख्यमंत्री ने बुधवार को यातायात विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानपुर, प्रयागराज, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, वाराणसी, नोयडा समेत अन्य जिलों में जाम की स्थिति से निपटने का खाका तैयार किया जा रहा है। ट्रैफिक व्यवस्था में और सुधार किया जाएगा। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की एक कमेटी बनाई जाए। कमेटी बताएगी कि ट्रैफिक पुलिस कार्मिकों की संख्या कहां पर ज्यादा  और कहां कम है। साथ ही अनावशक  ट्रैफिक सर्किल हटाये जाएंगे यातायात कर्मचारी बराबर अपने सर्किल में गश्त करेंगे ताकि जाम की अवस्था से तत्काल निजात दिलायी  जा सके।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि किस चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की कितनी आवश्यकता है, इसे लेकर नए सिरे से सूची बनवाई जाए। ऐसी जगहे भी चिन्हित किये जाएं जहां जाम कम लगता है। प्रत्येक सर्किल से सम्बन्धित ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों की सूची पुलिस मुख्यालय भेजी जाए। इस परिवर्तन से ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार होगा । जाम की समस्या कम होंगी।

इन बिन्दुओं पर ध्यान रखने के दिए निर्देश

  • बड़े स्कूल खुलने व छूटने के समय यातायात पुलिस कर्मी अधिक मुस्तैद रहें।
  • दुर्घटना में कमी लाने के लिए स्पीड ब्रेकर बनाये जाएं।
  • ऑटोमैटिक चालान वाले स्थानों पर कम ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात हों।
  • ट्रैफिक लाइटें हर हाल में सुचारु रूप से काम करें।
  • तेज रफ्तार वाहनों पर नियमानुसार कार्यवाही करें।-नियमों की अनदेखी करने वालों पर नियमानुसार कार्यवाही करें।