Lucknow Samachar 2 मार्च 2023: प्रदेश की योगी सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग एवं कागज की बर्बादी के सम्बन्ध में एक बार पुनः सख्त कार्यवाही की है।
समस्त सरकारी अफसरों को मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की तरफ से निर्देशित किया गया है कि, विभागों में फिजिकल (हार्ड) कॉपी का प्रयोग कम से कम कर सॉफ्ट कॉपी का ज्यादा से ज्यादा उपयोग किया जाये। साथ ही मीटिंगों में पानी हेतु प्लास्टिक बोतल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
सरकारी विभागों को जारी निर्देशों का विवरण
- कभी भी स्पाइरल बाइंडिंग एवं प्लास्टिक कवर का प्रयोग न किया जाये।
- ई-ऑफिस के द्वारा ही समस्त पत्रावलियां भेजी जाएं।
- फिजिकल (हार्ड) कॉपी का प्रयोग कम से कम किया जाए, यदि प्रिंट करने की आवश्यक्ता हो तो कागज के दोनों ओर प्रिंट किया जाए।
- पानी हेतु प्लास्टिक बोलत का उपयोग मीटिंग में कभी भी न किया जाए।
- अधिक से अधिक सॉफ्ट कॉपी का ही उपयोग शासन के समस्त अफसरों एवं विभागाध्यक्षों द्वारा किया जाये।
प्लास्टिक एवं कागज का उपयोग पर्यावरण हेतु अनुचित
मुख्य सचिव की तरफ से जारी निर्देशों में बताया गया है कि, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन के प्रति संवेदनशीलता प्रत्येक अफसर की शासकीय एवं नैतिक जिम्मेदारी है। पर्यावरण के नजरिये से कागज का दुरुपयोग एवं प्लास्टिक का उपयोग उचित नहीं है।
इसके पश्चात भी निरंतर देखने में आ रहा है कि, अनेकों बार निर्देशों के बाद भी विभागों द्वारा सिंगल साइड प्रिंट कर बुकलेट एवं प्लास्टिक कवर का प्रयोग किया जा रहा है। मुख्य सचिव की तरफ से जारी निर्देश में स्पष्ट बताया गया है कि, इन निर्देशों का सख्ती से अविलम्ब अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
ये भी पढ़े
नियामक आयोग ने स्वीकार किया प्रदेश की बिजली शुल्क में 18 से 23% वृद्धि का प्रस्ताव, मई या जून महीने में वृद्धि के प्रस्ताव की घोषणा।
सीबीआई मुख्यालय तक पहुंची उमेशपाल मर्डर केस की आवाज, मुख्यालय ने लखनऊ की विशेष क्राइम ब्रांच से मांगी समस्त घटनाक्रम की रिपोर्ट
1 thought on “योगी सरकार का सख्त आदेश, सरकारी विभागों में कागजों का हो कम उपयोग, पानी की प्लास्टिक बोतलों पर पाबन्दी”
Comments are closed.