छात्रवृत्ति हड़पने हेतु बैंक में खोले 3000 जाली खाते, बृहस्पतिवार को ईडी की छापेमारी में मिली जानकारी

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

लखनऊ 18 फरवरी 2023: फिनो पेमेंट बैंक में एससी-एसटी, गरीब, दिव्यांग एवं अल्पसंख्यक विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति हड़पने के लिए 3000 जाली खाते खोले गये। बृहस्पतिवार को छात्रवृत्ति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय [ ईडी ] ने 6 शहरों के 22 स्थानों पर डाले गये छापे के पश्चात यह जानकारी प्राप्त हुई। 

आरोपियों के पास से  956 अमेरिकी डालर एवं लगभग 37 लाख कैश, काफी संख्या में मुहरें, सिम कार्ड एवं सील प्राप्त हुई हैं।  इनके द्वारा खोले गये अधिकतर खाते बुजुर्गों एवं बच्चों के नाम से पाए गये हैं।

शुरुवाती छानबीन में ये घपला 75 करोड़ से ज्यादा होने के सबूत प्राप्त हो चुके है। फिनो पेमेंट बैंक के एजेंटों के ज्यादातर स्थानों पर घपले से जुड़े होने के स्पष्ट सबूत पाए गये है।

जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाली छात्रवृत्ति को हड़पने का खेल अनेक वर्षों से चल रहा है। ईडी ने विगत रात्रि कुछ संदिग्धों को ढूढने के लिए मुरादाबाद एवं बदायूं के कुछ जगहों पर भी छापे डाले हैं।

फिनो की लखनऊ एवं मुंबई की ब्रांचों में खोले गये अधिकतर बैंक खाते

अधिकतर बैंक खाते फिनो की लखनऊ एवं मुंबई की ब्रांचों में खोले गए थे। जांच में बैंक खातों मेंं प्राप्त धनराशि को अन्य खातों में स्थानांतरित किये जाने के भी सबूत प्राप्त हुए हैं। 

अनेक स्थानों पर कॉलेज के कर्मचारियों द्वारा बैंक खाते को  चलाने हेतु पासवर्ड एवं आईडी ले ली गयी, जिसके द्वारा वे कॉलेज कैम्पस में फिनो के माइक्रो एटीएम से पैसा निकाल लेते थे।

ये भी जानकारी प्राप्त हुई है कि, पात्रोंं के नाम खुले खातों का नियत्रण कॉलेज संचालक द्वारा स्वयं किया जा रहा था। छापे के वक़्त अनेक बैंक एजेंटों का कार्यविधि  संदिग्ध पाया गया है। जिनमें जितेन्द्र, तनवीर अहमद,रवि प्रकाश गुप्ता, मोहम्मद साहिल अजीज एवं अमित कुमार मौर्या प्रमुख हैं।

इन स्थानों पर डाले गये छापे

लखनऊ का इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एजूकेशन,  एसएस इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट,  सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ फॉर्मेसी, हाइजिया कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी,  हाइजिया कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी, हरदोई का जगदीश प्रसाद वर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ज्ञानवती इंटर कॉलेज, डॉ. भीमराव अंबेडकर फाउंडेशन, जीविका कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी, आरपी इंटर कॉलेज, फर्रुखाबाद का डॉ. ओमप्रकाश गुप्ता इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी।  

इनमे से एसएस के संचालक प्रवीन कुमार चौहान, जीविका कालेज के राम गुप्ता,  हाइजिया के संचालक आईएच जाफरी, ओपी गुप्ता इंस्टीट्यूट के शिवम गुप्ता इत्यादि हैं।

ये भी पढ़े

अब्बास अंसारी की पत्नी निखत 3 दिन और चालक नियाज 5 दिन की पुलिस रिमांड पर, निलंबित चित्रकूट जेलर संतोष कुमार ने हाल ही में खरीदी लग्जरी कार

 

टीएस मिश्रा चिकित्सा विद्यालय की एमबीबीएस छात्रा की 9वीं मंजिल से गिरने से मृत्यु

 

रामचरित मानस की चौपाई के सम्बन्ध में स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान से सपा दो राहे पर, शिवपाल सिंह यादव ने कहा, यह उनका व्यक्तिगत बयान।