कांग्रेस के मीडिया संयोजक ललन कुमार के विरुद्ध FIR, एडिटेड वीडियो ट्वीट करने का आरोप।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

लखनऊ 18 जनवरी 2023: हजरतगंज कोतवाली में भारतीय जनता युवा मोर्चा अवध क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने ललन कुमार आइएनसी नामक टि्वटर हैंडल के विरुद्ध एफआइआर लिखवायी है। आरोप है कि13 जनवरी को उन्होंने टि्वटर पर एक पोस्ट देखी।

वीडियो को एडिटेड कर किया आपत्तिजनक ट्वीट, एफआइआर

ललन कुमार की आइडी से पोस्ट वीडियो से छेड़छाड़ हुई थी। आरोप है कि,3 सेकेंड के वीडियो में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की फोटो व आवाज को परिवर्तित किया गया है। वीडियो में भाजपा सरकार के संबंध में  अपशब्द बोले गये हैं। इस ट्वीट के पश्चात लोग नाराज हैं एवं वे प्रतिक्रिया स्वरूप नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं।

भाजपा के कार्यकर्ताओं में भी इसकी वजह से बहुत नाराजगी है। शैलेंद्र कुमार ने तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। इसके पश्चात पुलिस ने रिपोर्ट लिख ली। इंस्पेक्टर हजरतगंज अखिलेश कुमार मिश्र के अनुसार,इस सम्बन्ध में विवेचना हो रही है। सबूतों के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़े:

बिहार का कुख्यात अपराधी को विभूतिखंड से पकड़ा गया, आजाद हिंद फौज नामक संगठन का है मुखिया

 

करोड़ों के सड़क घोटाले में बड़ी कार्यवाही, 2 तत्कालीन एई की सेवा समाप्त करने का फैसला

 

कचरा प्रबंधन में फेल ईकोग्रीन का एग्रीमेंट कैंसिल, नगर आयुक्त ने कंपनी के कार्य में अनियमितता की रिपोर्ट प्रमुख सचिव नगर विकास को सौंपी