उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लांच की वेबसाइट, जनता से संवाद करने व उनसे जुड़े रहने का उचित प्लेटफार्म

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

लखनऊ 07 फरवरी 2023: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविदास दास जयंती के मौके पर अपने कैंप कार्यालय पर एक कार्यक्रम में मोबाइल एप का  लोकार्पण करते हुए www.keshavprasadmaurya.com वेबसाइट भी लांच की है। 

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि, यह वेबसाइट एवं एप प्रदेश की 25 करोड़ जनता से संवाद करने व उनसे जुड़े रहने का उचित प्लेटफार्म है। इस वेबसाइट एवं एप पर घर बैठे कोई भी व्यक्ति अपनी या सार्वजनिक शिकायत, अनुरोध पत्र या सुझाव उपलब्ध करा सकता है।

सुझाव या शिकायती पत्र के संबंध में हुई कार्यवाही का विवरण भी घर बैठे देख सकता है। इससे लोगों की समस्याओं का त्वरित गति से समाधान होगा। कोई भी आगंतुक उपमुख्यमंत्री से भेंट करने के पश्चात अपने फोटो को लाइब्रेरी से प्राप्त कर सकता है।

जनता दर्शन या उपमुख्यमंत्री कार्यालय में या जनसुनवाई में दिए गए अपने प्रार्थना पत्र की प्रगति शिकायतकर्ता वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं। 

ये भी पढ़े

सेना में भर्ती का भरोसा देकर गैंग देता था ठगी को अंजाम, समस्त अभिलेखों पर रहता था सेना का लोगो

 

मध्यांचल विधुत वितरण निगम ने खारिज किया अडाणी ग्रुप की निविदा, निविदा की दर संभावित कीमत से लगभग 48 से 65% अधिक।

 

रविवार से हवाई अड्डे की तरहर बनाई गई इंटीग्रेटेड पार्किंग प्रारंभ।