डीआईजी जेल शैलेंद्र मैत्रेय को सीएम के निर्देश पर पदावनत करते हुए बनाया गया वरिष्ठ जेल अधीक्षक, नियम विरुद्ध पदोन्नत करने का आरोप

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Lucknow Samachar 2 मार्च 2023: डीआईजी जेल शैलेंद्र मैत्रेय को सीएम के निर्देश पर प्रमुख सचिव कारागार ने पदावनत करते हुए वरिष्ठ जेल अधीक्षक बनाने का आदेश जारी कर दिया है।

मैत्रेय को नियम विरुद्ध पदोन्नत करने का आरोप है। उनकी पदोन्नति शासन को करनी थी, लेकिन विभागीय अफसरों ने उन्हें मई 2022 में वरिष्ठ जेल अधीक्षक से डीआईजी बना दिया।

मैत्रेय को बस्ती जेल का अधीक्षक रहने के दौरान साल 2007 में निलंबित किया गया था। उन पर आरोप था कि, जेल में बंद तत्कालीन सपा जिलाध्यक्ष रामवृक्ष यादव ने जेल में अपने जन्मदिन का जश्न मनाया था। 

इसके अतिरिक्त एक दुसरे केस में शैलेंद्र मैत्रेय को शाइन सिटी के लखनऊ जेल में बंद आरोपियों की पावर ऑफ अटॉनी करने के प्रकरण की जाँच सौंपी गयी थी। इस केस में उनके विरुद्ध आरोपियों की मदद करने का आरोप लगा।

जिस पर कारगर मंत्री के निर्देश पर जांच अधिकारी बदल दिए गए। कारागार एवं होमगार्ड्स राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति का कहना है कि, अनियमितता एवं भ्रष्टाचार को इस सरकार में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़े

होली के दौरान वाहनों पर हुड़दंग या स्टंट करने पर गाड़ी को सीज करते हुए ड्राइविंग लाइसेंस को किया जायेगा निरस्त

 

Lucknow Samachar: कूड़ा प्रबंधन की कमान नगर निगम ने स्वयं संभाली, ईको ग्रीन की ओर से लगे कर्मचारी नगर निगम में भी करेंगे काम।

 

योगी सरकार का सख्त आदेश, सरकारी विभागों में कागजों का हो कम उपयोग, पानी की प्लास्टिक बोतलों पर पाबन्दी

1 thought on “डीआईजी जेल शैलेंद्र मैत्रेय को सीएम के निर्देश पर पदावनत करते हुए बनाया गया वरिष्ठ जेल अधीक्षक, नियम विरुद्ध पदोन्नत करने का आरोप”

Comments are closed.