सरकार ने किये 11 आईपीएस एवं 12 पीपीएस अफसरों के ट्रान्सफर, अनंतदेव व अजयपाल को दिया महत्वपूर्ण विभाग

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

लखनऊ 04 फरवरी 2023: सरकार ने 11 आईपीएस एवं 12 पीपीएस अफसरों के ट्रान्सफर शुक्रवार को कर दिये हैं। एक महिला के आरोपों से चर्चित रहे डा. अजयपाल शर्मा एवं बिकरू कांड के पश्चात निलंबित किये गये अनंत देव तिवारी को भी महत्वपूर्ण जगह प्रदान की गयी है। 

अनंत देव तिवारी को एसटीएफ के डीआईजी रहते वक्त बिकरू कांड के पश्चात निलंबित कर दिया गया था। इसके पूर्व वह कानपुर नगर के एसएसपी थे। लगभग 60 पुलिस अफसर व पुलिस कर्मी जाँच में फंसे थे। अक्टूबर 2021 में 23 माह के पश्चात उन्हें बहाल किया गया था।

इसी प्रकार से अजयपाल के ऊपर आईपीएस वैभव कृष्ण ने भ्रष्टाचारियों से मिलीभगत जैसे अनेक आरोप लगाये थे,एवं 2020 में लखनऊ हजरतगंज कोतवाली में अजयपाल के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने वाली एक महिला ने स्वयं को उनकी पत्नी  बताया था। अजयपाल को रामपुर एसएसपी के पद से फरवरी 2021 में हटा दिया गया था।

डीजीपी मुख्यालय में नियुक्त अनंतदेव को अब डीआईजी रेलवे प्रयागराज बनाया गया है, एवं पुलिस अधीक्षक-112  मुख्यालय में नियुक्त डा.अजय पाल को अब पुलिस अधीक्षक जौनपुर के पद पर भेजा गया है। डीजीपी मुख्यालय में नियुक्त  एसपी पवन कुमार को एसएसपी नारकोटिक्स टास्क फ़ोर्स मुख्यालय पर नियुक्त किया गया है। 

इसी प्रकार डीजीपी मुख्यालय पर नियुक्त सुनीति को एसपी प्रशासन मुख्यालय पुलिस महानिदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है। डीजीपी मुख्यालय पर नियुक्त एसपी विनीत जायसवाल को पुलिस उपायुक्त लखनऊ कमिश्नरेट, डीजीपी मुख्यालय पर नियुक्त एसपी कमलेश कुमार दीक्षित को एसपी रुल्स एंड मैन्युअल लखनऊ, डीजीपी मुख्यालय पर नियुक्त एसपी जयप्रकाश सिंह को पुलिस अधीक्षक सुरक्षा मुख्यालय लखनऊ, डीजीपी मुख्यालय में ही नियुक्त पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीना को पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम लखनऊ, डीजीपी मुख्यालय में नियुक्त एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे को एसपी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन लखनऊ, डीजीपी मुख्यालयमें नियुक्त एसपी दिनेश त्रिपाठी को एसपी 112 मुख्यालय के पद पर नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़े

Global Investors Summit: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समित हेतु सरकार ने निर्धारित किया 17 लाख करोड़ से अधिक के निवेश का लक्ष्य

 

अंतररास्ट्रीय क्रिकेटर रविकांत से यजदान बिल्डर ने ठगे 71 लाख, पुलिस ने लिखा मुकदमा

 

बोर्ड परीक्षा संवेदनशील केंद्र केन्‍द्रों पर STF की होगी तैनाती।