नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाली महिला जालसाज की मदद करने वाले आयकर अफसर गिरफ्तार, सीडीआर एवं साक्ष्यों के आधार पर की गयी कार्यवाही

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Lucknow Samachar 01 अप्रैल 2023: लखनऊ में नियुक्त प्रशासनिक अधिकारी एसएस श्रीवास्तव लखनऊ स्थित आयकर भवन में बैठकर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाली महिला जालसाज की सहायता कर रहे थे। पुलिस ने एसएस श्रीवास्तव को कॉल डिटेल रिकॉर्ड [सीडीआर] एवं सबूतों के आधार पर गिरफ्तार कर लिया।

नौकरी के नाम पर ठगी का गैंग आयकर भवन के भीतर जालसाज महिला प्रियंका मिश्रा बैठकर चला रही थी। अब तक पुलिस  प्रियंका मिश्रा से संबंधित 4 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

आयकर निरीक्षक पद हेतु जाली अफसर बनकर आयकर विभाग के आफिस की कैंटीन में इंटरव्यू लेने के सम्बन्ध में  जालसाज महिला प्रियंका की मदद प्रशासनिक अधिकारी एसके श्रीवास्तव कर रहे थे। 

हजरतगंज पुलिस ने जानकीपुरम सेक्टर एच स्थित उनके आवास से एसके श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया। हजरतगंज पुलिस ने बताया कि, प्रियंका मिश्रा 2 सहयोगियों सूरज एवं लक्ष्मी नारायण के साथ  22 नवम्बर 2022 को आयकर विभाग की कैंटीन में अनेक युवकों का इंटरव्यू लेते वक़्त पकड़ी गई थी।

आयकर विभाग के ही कुछ अधिकारियों, कर्मचारियों की शह पर चलने का इस दौरान आरोप भी लगा था। पुलिस ने  जाली अफसर बनकर इंटरव्यू लेने से संबंधित विवेचना में अनेक लोगों के कॉल डिटेल की जाँच भी की थी।

 जिसमे एसके श्रीवास्तव प्रशासनिक अधिकारी की भूमिका संदिग्ध पाई गयी थी। पुलिस को पिकप भवन स्थित आयकर        आयुक्त विभाग में नियुक्त एसके श्रीवास्तव के विरुद्ध अनेक सबूत मिले।

एसीपी हजरतगंज अरविन्द के अनुसार, अनेक अन्य कर्मचारियों की भूमिका की भी जाँच की जा रही है। एक और जाँच एसके श्रीवास्तव के विरुद्ध चल रही है।

एसके श्रीवास्तव ने प्रियंका का अनेकों कर्मचारियों से परिचय कराया था। पुलिस का कहना है कि, निरीक्षक पद पर भर्ती के नाम पर 100 से ज्यादा लोग प्रियंका के सम्पर्क में थे। इनमें से 7 लोगों से वह पैसा ले चुकी थी। सीडीआर से पता चला कि, प्रियंका मिश्रा की एसके श्रीवास्तव से 50 से ज्यादा बार बातचीत हुई।

ये भी पढ़े

पहली अप्रैल से पुरानी गाड़ियों की खरीद-बिक्री के लिए लेना होगा ट्रेड लाइसेंस, सड़क परिवहन मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइन

1 thought on “नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाली महिला जालसाज की मदद करने वाले आयकर अफसर गिरफ्तार, सीडीआर एवं साक्ष्यों के आधार पर की गयी कार्यवाही”

Comments are closed.