लखनऊ में पुलिस ने होटल में रेड डालकर सैक्स रैकेट का किया खुलासा, 7 लड़कियों सहित 12 लोग गिरफ्तार

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Lucknow Samachar 2 मार्च 2023: लखनऊ में पुलिस ने एक होटल में रेड डालकर लगभग 1 वर्ष से चल रहे सैक्स रैकेट का खुलासा करते हुए 7 लड़कियों सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें होटल मैनेजर भी सम्मिलित है।

डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि, रेवड़ी गली के माया होटल में सेक्स रैकेट चलने की जानकारी प्राप्त हुई थी जिसके पश्चात मंगलवार की रात रेड डाली गयी।

कमरों की तलाशी लेने पर आपत्तिजनक स्थिति में लड़के-लड़कियां पाए गये। वहीं कमरों से आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुए हैं। गोंडा के परसपुर निवासी मैनेजर आनंद तिवारी को मौके से पकड़ा गया।

मैनेजर ने पूछताछ के दौरान बताया कि, लोगों को पकड़ी गई लड़कियां होटल लेकर आती थीं। जिनके रुकने के नाम भी रजिस्टर में नहीं लिखे जाते थे। पुलिस ने होटल का रजिस्ट्रर भी जब्त कर लिया गया है। पकड़ी गई लड़कियां आशियाना, आलमबाग, गोमतीनगर, कृष्णानगर एवं बाराबंकी की रहने वाली हैं। एसीपी कैसरबाग योगेश कुमार की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धारा में केस दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़े

महिला चिकित्सक की मनमानी व लापरवाही ने ली प्रसूता की जिंदगी, गिड़गिड़ाता रहा पति परन्तु चिकित्सक नहीं पिघली

 

अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी सहित 3 लोगों के विरुद्ध सुशांत गोल्फ सिटी थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज, तीनों पर 85.46 लाख रुपये हड़पने का आरोप।

 

Lucknow Samachar: कुत्ता पालने के नियमों को शासन ने किया और कड़ा, आदर्श कार्यवाही प्रक्रिया जारी।