सरकारी डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले चिकित्सकों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई, चिकित्सा राज्य मंत्री मयंकेश्वर ने दिया बयान।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Lucknow Samachar 3 मार्च 2023: चिकित्सा राज्य मंत्री मयंकेश्वर सिंह ने यूपी विधान परिषद में बताया कि,  सरकारी डॉक्टरों अगर प्राइवेट प्रैक्टिस करते है ऐसे  चिकित्सकों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही कि जाएगी। 

मयंकेश्वर ने यह बात कार्य स्थगन प्रस्ताव के द्वारा सपा सदस्यों के स्वास्थ्य सेवाओं को ध्वस्त बताने के जवाब में बतायीं। उन्होंने बताया कि, अब आम लोगों को पहले की सरकारों के सापेक्ष उचित स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो रही हैं।

 श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने एक अन्य सवाल के जवाब में बताया कि, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए मेले लगाए जाएंगे।

 डॉ. मान सिंह यादव ने कहा कि, डायलिसिस  हेतु लंबी वेटिंग है। 

स्वास्थ्य सेवाओं पर अपनी बात संस्कृत के श्लोक से प्रारंभ करते हुए सपा के शहनवाज खान ने कहा कि, निरोग होना परम भाग्य है। स्वास्थ्य सुविधाएं लोगो को नहीं मिल पा रही हैं। लोहिया संस्थान की ओपीडी बंद पड़ी है।

 मृत्यु दर के आंकड़े भी चिंतनीय हैं।  6 महीने से टीबी टेस्ट करने की मशीन केजीएमयू में नहीं है। अंदाज से चिकित्सक दवाएं लिख रहे हैं। उनका विचार कटाक्ष करना नहीं है, परन्तु यूपी स्वास्थ्य मानकों में बहुत पीछे है।

ये भी पढ़े

होली के दौरान वाहनों पर हुड़दंग या स्टंट करने पर गाड़ी को सीज करते हुए ड्राइविंग लाइसेंस को किया जायेगा निरस्त

 

Lucknow Samachar: कूड़ा प्रबंधन की कमान नगर निगम ने स्वयं संभाली, ईको ग्रीन की ओर से लगे कर्मचारी नगर निगम में भी करेंगे काम।

 

डीआईजी जेल शैलेंद्र मैत्रेय को सीएम के निर्देश पर पदावनत करते हुए बनाया गया वरिष्ठ जेल अधीक्षक, नियम विरुद्ध पदोन्नत करने का आरोप

1 thought on “सरकारी डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले चिकित्सकों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई, चिकित्सा राज्य मंत्री मयंकेश्वर ने दिया बयान।”

Comments are closed.