लखनऊ 12 फरवरी 2023: राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र शुक्ला को 11 फरवरी को 9.38PM पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने फ़ोन पर अभद्र टिप्पणियाँ की और गला काटने की धमकी दी। मैसेंजर के माध्यम से भी उनको धमकी मिली है।
धर्मेंद्र शुक्ला ने उस असामाजिक तत्व पर आज गोमती नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कॉल मोबाइल नम्बर 6524355018 से आई थी। थाना गोमती नगर में इस विषय पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
कौन है धर्मेंद्र शुक्ला “गोपाल”
धर्मेंद्र शुक्ला हिन्दुओ की आवाज उठाने वाले संगठन राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष है। उनका कार्यालय गोमती नगर विस्तार के खरगापुर में स्थित है। ये यूट्यूब और फेसबुक पर भी काफी सक्रिय रहते है। उनके फेसबुक पेज Dharmendra shukla”Gopal” पर एक लाख सात हजार फॉलोअर्स अभी है। इसके साथ ये राजनीति में भी रूचि रखते है।
ये भी पढ़े
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनने के पश्चात पहली बार आ रही हैं लखनऊ, दीक्षांत समारोह में होंगी सम्मिलित
सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की मृत्यु, 4 लोग गंभीर रूप से घायल, टैंपो का एक्सेल टूटने से हई दुर्घटना
सीबीआई ने रेलवे अफसर अरुण कुमार मित्तल के विरुद्ध दर्ज किया मुकदमा, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने करने का आरोप
Comments are closed.