लखनऊ 12 फरवरी 2023: सीबीआई लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच ने नार्दन रेलवे के उप मुख्य अभियंता [ निर्माण ] अरुण कुमार मित्तल के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया है।
आपको बतादें कि, विगत दिसम्बर महीने में प्राईवेट कंपनी के ठेकेदार सुनील कुमार श्रीवास्तव से 50 हजार रूपये का घुस लेते हुए सीबीआई ने अरुण कुमार मित्तल को हिरासत में लिया था।
जाँच में पता चला कि, अरुण ने माह जनवरी 2020 से दिसम्बर 2022 के मध्य अपने व अपने परिवार वालों के नाम लगभग 3.8 करोड़ की चल-अचल संपत्तियां अर्जित की हैं। सीबीआई को छापे में उनके आवास, बैंक खाते, एवं लाकर से 1 करोड़ से अधिक नगद रूपये एवं लाखों के आभूषण मिले थे।
इन 3 वर्ष में उनकी कुल आमदनी 30.26 लाख आंकी गयी है। जिसमे से उनके द्वारा 20.50 लाख रूपये खर्च भी किये गये थे। छानबीन में लगभग 2.98 करोड़ रुपयों की अवैध रूप से अर्जित की गयी चल- अचल संपत्ति की पुष्टि हुई थी।
इस संबंध में सीबीआई ने अरुण कुमार मित्तल के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
आवास से 36 लाख नगद बरामद
सीबीआई द्वारा अरुण कुमार मित्तल को हिरासत में लेने के पश्चात उनके आवास पर रेड डाली, जिसमे उनके परिवार वालों के बैंक खातों में 20 लाख जमा होने की जानकारी के साथ ही उनके आवास से 36 लाख नगद , 3 बैंक लाकरों से एफडीआर 75 लाख की, आभूषण 11 लाख के एवं नगद 1.02 करोड़ रूपये प्राप्त हुए थे।
ये भी पढ़े
गर्लफ्रेंड के भाई को फसाने के विचार से राम जन्म भूमि को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी पत्नी सहित गिरफ्तार
इडी ने फ्रेंचाईजी के नाम पर 10 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी करने वाली कम्पनी के विरुद्ध दर्ज किया केस, लगभग 500 लोगो से की धोखाधड़ी
1 thought on “सीबीआई ने रेलवे अफसर अरुण कुमार मित्तल के विरुद्ध दर्ज किया मुकदमा, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने करने का आरोप”
Comments are closed.