Strike in Power Corporation: यूपी विधुत निगम लि. को प्रतिदिन हो रही है लगभग 150 करोड़ की क्षति, 3 दिन में लगभग 450 करोड़ की वसूली प्रभावित

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Lucknow Samachar 18 मार्च 2023: प्रत्येक दिन लगभग 150 करोड़ की सीधे क्षति यूपी विधुत निगम लिमिटेड को हो रही है। लगभग 450 करोड़ रूपये की वसूली 3 दिन में प्रभावित हुई है। 1 लाख करोड़ रुपए के घाटे पर यूपी के समस्त विधुत निगम चल रहे हैं। माह मार्च में विशेष वसूली अभियान इस घाटे को पूरा करने के लिए चलाया गया था। प्रमुख घाटे वाले इलाकों के रूप में समस्त निगमों के लगभग 40 इलाकों का चयन किया गया था।

भिन्न-भिन्न टीमें इन समस्त इलाकों में मुख्यालय के अफसरों को भेज कर गठित की गई थी। समग्र वसूली की जिम्मेदारी इन टीमों को दी गयी थीं। जानकारी के अनुसार, सभी निगम में अतिरिक्त कर्मचारियों को लगाकर विधुत निगम ने आपूर्ति व्यवस्था संचालित की हुई है। परन्तु प्रत्येक दिन राजस्व वसूली प्रभावित हो रही है।

एकमुश्त समाधान योजना लागू करने का विचार निगम कर रहा था। इसके पीछे मार्च माह में उपभोक्ताओं को छूट देकर  अधिक से अधिक वसूली किये जाने का विचार था। इसी दौरान हड़ताल प्रारंभ हो गई।

कारपोरेशन के चेयरमैन एम देवराज के अनुसार, उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नही होने देना ही हमारी पहली प्राथमिकता है। अनेक प्राइवेट संस्थानों से भी तकनीकी कर्मचारियों को इसी कारण से बुलाना पड़ा।

भविष्य में कर्मचारियों पर भी राजस्व वसूली सहित अनेक प्रकार के कार्यों के बाधित होने का असर पड़ना निश्चित है। इसी कारण कर्मचारियों से बार बार अनुरोध किया जा रहा है कि, वह मार्च माह की महत्वता के मद्देनजर अविलम्ब  कार्य पर वापस आयें। मार्च माह में अधिक से अधिक राजस्व वसूली में साथ दें।

इस सम्बन्ध में विभाग का कहना है कि, लगभग 132 करोड़ रुपए की राजस्व वसूली प्रत्येक दिन की जाती है। एवं मार्च माह में यह बढ़कर 150 करोड़ रुपए तक पहुंच गई थी। जिसे देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि, हड़ताल एवं कार्य बहिष्कार को जोड़कर 3 दिन में लगभग 450  करोड़ रुपये को क्षति हुई है। 

साथ ही अन्य संसाधनों के विकास एवं अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति में भी प्रत्येक दिन लगभग 50 लाख रुपये का अतिरिक्त भार वहन करना पड़ रहा है। निगम के अफसरों के अनुसार, पहले से घाटे में चल रहे निगम को हड़ताल लंबे समय तक चलने पर निगम को और अधिक  घाटा वहन करना पड़ सकता है। जिसका सीधा असर भविष्य की परियोजनाओं एवं कर्मचारियों को दिए जाने वाले अनेक प्रकार के लाभों पड़ेगा।

ये भी पढ़े

Lucknow Samachar: साइबर जालसाजों ने 5 लोगों के खातों से गायब किये 4.60 लाख रुपये, रिपोर्ट दर्ज।

 

बलरामपुर अस्पताल के सर्जन पर मरीज से अवैध शुल्क मांगने का लगा आरोप, दिए गये जांच के आदेश।

2 thoughts on “Strike in Power Corporation: यूपी विधुत निगम लि. को प्रतिदिन हो रही है लगभग 150 करोड़ की क्षति, 3 दिन में लगभग 450 करोड़ की वसूली प्रभावित”

Comments are closed.