ब्रजेश पाठक: चिकित्सा शिक्षा में 25 हजार करोड़ के निवेश की योजना।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

लखनऊ 23 जनवरी 2023: यूपी के इन्वेस्टर्स समिट की चर्चा पुरे विश्व में हो रही है। अभी तक15 हजार 582 करोड़ के 74 MOU हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त आने वाले कुछ दिनों में बड़े निवेश के और MOU भी साइन होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्री इन्वेस्टर्स मीट में बताया कि, आने वाले कुछ दिनों में बड़े MOU के द्वारा विभाग में 25 हजार करोड़ के निवेश की संभावना हैं।

65 चिकित्सा विद्यालय बनकर तैयार

उप  मुख्य मंत्री ने बताया कि, प्रदेश के 75 जनपदों में चिकित्सा विद्यालय खोले जाने का कार्य चल रहा है। अभी तक 65 चिकित्सा विद्यालय बनकर तैयार किये जा चुके हैं एवं इनमें पढ़ाई भी प्रारंभ हो गई हैं। इसके अतिरिक्त 14 चिकित्सा विद्यालय निर्माणाधीन हैं। आने वाले दिनों में केंद्र की मदद से 6 चिकित्सा विद्यालय और बनाने की कार्यवाही की जा रही है।

चिकित्सा शिक्षा, नर्सिंग पैरामेडिकल के क्षेत्र उन्नति कर रहा है प्रदेश में 2017 से चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में तीव्रता से विकास हो रहा है। सरकार का विचार है कि, पढाई गुणवत्तापूर्ण  हो।

दोगुनी की MBBS सीटें

प्रदेश सरकार ने MBBS की सीटों की तादात दुगुनी करते हुए प्रदेश के समस्त चिकित्सा  विद्यालय में नर्सिंग कोर्स संचालित किये जाने पर विचार किया गया है। अभी 11 नर्सिंग कॉलेज सरकारी क्षेत्र में काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़े

⇒ केजीएमयू के चिकित्सकों के इस्तीफे दिये जाने का सिलसिला जारी, एक चिकित्सक का इस्तीफा, दुसरे को किया गया बर्खास्त

 

⇒ घाटे के कारण परिवहन निगम की बसों के किराये में वृद्धि, देखिए कितनी वृद्धि होगी।

 

⇒ लयू दीक्षांत: हास्पिटलों के बाहर मास्क बेचने वाले पिता की बेटी ने जीते 3 स्वर्ण पदक।