एथलीट अल्ट्रा रनर आशा सिंह ने टाटा अल्ट्रा मैराथन में यूपी सहित लखनऊ का नाम किया रोशन, बूस्टन मैराथन में भी करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Lucknow Samachar 27 फरवरी 2023: लखनऊ की 57 वर्षीय एथलीट अल्ट्रा रनर आशा सिंह ने 26 फरवरी को महाराष्ट्र के लोनावला में आयोजित टाटा अल्ट्रा मैराथन में 5वां स्थान प्राप्त करते हुए एक बार पुनः उत्तर प्रदेश सहित लखनऊ का नाम रोशन किया है।

आशा सिंह ने 45 वर्ष से कम आयु वर्ग की रेस में हिस्सा लिया था। इस रेस में उनके सामने उनकी उम्र से लगभग 10 वर्ष छोटे एथलीट थे। सभी के बीच में उनका यह प्रदर्शन बहुत शानदार रहा, एवं लोग उनके जज्बे को देखकर आश्चर्यचकित हो गए। 

इसके लिए उन्हें मेडल के साथ ही 20,000 रुपए की धनराशि भी प्रदान की गई है। इस मैराथन में देशभर से लगभग 1000 महिला एवं पुरुष एथलीट में भाग लेने हेतु आए हुए थे। सभी भिन्न- भिन्न आयु वर्ग के थे। 

50 किलोमीटर की रेस में आशा ने अपने पिछले प्रदर्शन से अच्छा करते हुए 5 घंटे एवं 18 मिनट का वक़्त लिया। इससे पूर्व उन्होंने समय 5 घंटे 34 मिनट का वक़्त लिया था।

इस तरह उन्होंने 50 मीटर रेस में लगभग 16 मिनट का सुधार पूर्व के अनुसार किया। आशा सिंह अब अप्रैल में यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका में होने जा रही बूस्टन मैराथन में भी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

तजुर्बा रहा बहुत शानदार

आशा सिंह ने बताया कि, अनुभव बेहद शानदार रहा एवं इसमें  प्राप्त हुई जीत उससे भी ज्यादा शानदार रही। यह रेस रात में शुरू हुई थी, हमें लाइट लेकर दौड़ना था। इसीलिए काफी कठिन रेस थी।

उन्होंने बताया कि इस मैराथन में एक रनर को जो कुछ चाहिए होता है। हर उस चीज की व्यवस्था की गई थी। कम उम्र के लोगों ने भी उनसे काफी कुछ सीखा, एवं उनकी इस मेहनत की तारीफ भी की है।

ये भी पढ़े

मायावती ने की घोषणा: उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद एवं उनके परिवार को दोषी पाए जाने पर अतीक की पत्नी शाइस्ता को बीएसपी से किया जायेगा निष्काषित

 

आईटी से निशातगंज की तरफ जाने वाला इंदिरा ब्रिज के गर्डर गल गये, दीवारों में पड़ीं दरारें,1 महीने हेतु ब्रिज पर यातायात प्रतिबंधित

 

Lucknow Samachar: नोवा हास्पिटल में उपचार के दौरान मरीज की मृत्यु, परिवारवालों ने लापरवाही का आरोप लगा किया हंगामा