सीओ अब्दुल समद सहित 6 पुलिस कर्मी विशेषाधिकार हनन के दोषी, गिरफ्तार कर शुक्रवार को सदन में हाजिर करने का आदेश।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Lucknow Samachar 3 मार्च 2023: कानपुर में तैनात रहे सीओ अब्दुल समद सहित 6 पुलिस कर्मियों को विधानसभा की विशेषाधिकार समिति ने विशेषाधिकार हनन का दोषी पाया है। गुरुवार को सदन में सर्वसम्मति से उनके विरुद्ध विशेषाधिकार हनन से संबंधित प्रस्ताव पास कर दिया गया।

उन्हें गिरफ्तार करके शुक्रवार को सदन में हाजिर करने का आदेश राज्य के डीजीपी को दिया गया है। उन्हें क्या दंड दिया जाए, शुक्रवार को इस पर सदन में सुनवाई होगी।

संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में शून्य प्रहर में विशेषाधिकार हनन से सम्बंधित प्रस्ताव रखा। इसमें बताया गया कि, कानपुर में तत्कालीन क्षेत्राधिकारी बाबुपुरवा अब्दुल समद एवं 5 अन्य कर्मियों को विधानसभा के तत्कालीन सदस्य रहे सलिल विश्नोई की शिकायत पर विशेषाधिकार समिति ने 28 जुलाई 2005 को विशेषाधिकार हनन व सदन की अवमानना का दोषी पाया है। सभी पुलिस कर्मियों को कारावास का दंड देने की संस्तुति समिति द्वारा की गई है।

दोषी पाए गये पुलिस कर्मियों का विवरण

दोषी पुलिस कर्मियों में अब्दुल समद के अतिरिक्त किदवई नगर कानपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष ऋषिकांत शुक्ला, तत्कालीन एसआई त्रिलोकी सिंह थाना कोतवाली कानपुर नगर, किदवई नगर थाने के तत्कालीन सिपाही छोटे सिंह यादव, काकादेव थाने के तत्कालीन सिपाही मेहरबान सिंह यादव, काकादेव थाने के तत्कालीन सिपाही विनोद मिश्र सम्मिलित हैं।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने संसदीय कार्यमंत्री के प्रस्ताव को पास करने की कार्यवाही करायी एवं सदन ने प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास कर दिया।

 25 अक्तूबर 2004 को हुई थी शिकायत

तत्कालीन भाजपा विधायक व वर्तमान विधान परिषद सदस्य सलिस विश्नोई ने विधानसभा अध्यक्ष से शिकायत की थी कि 15 सितंबर 2004 को वे अपने कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं धीरज  गुप्ता, विकास जायसवाल, सरदार जसविंदर सिंह, दीपक मेहरोत्रा  एवं नारायण दीक्षित के साथ कानपुर में बिजली कटौती से त्रस्त जनता की परेशानियों से संबंधित ज्ञापन देने हेतु जा रहे थे।

तभी वहां तैनात क्षेत्राधिकारी बाबूपुरवा अब्दुल समद ने अपने साथी पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर उन्हें एवं उनके साथियों को लाठी से काफी पीटा था। इसके साथ भद्दी-भद्दी गालियां भी दीं थी। अब्दुल समद ने यहां तक कहा कि, मैं बताता हूं कि, विधायक क्या होता है।

प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे के अनुसार, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद एवं डीजीपी डा. देवेंद्र सिंह चौहान को निर्देश भेज दिए गए हैं कि, समस्त दोषी पुलिस कर्मियों को शुक्रवार को दोपहर 12 बजे तक गिरफ्तार कर सदन में हाजिर किया जाए। पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर कल सदन में कठघरा लगाकर उसमें हाजिर किया जाएगा।

ये भी पढ़े

महिला चिकित्सक की मनमानी व लापरवाही ने ली प्रसूता की जिंदगी, गिड़गिड़ाता रहा पति परन्तु चिकित्सक नहीं पिघली

 

अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी सहित 3 लोगों के विरुद्ध सुशांत गोल्फ सिटी थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज, तीनों पर 85.46 लाख रुपये हड़पने का आरोप।

 

Lucknow Samachar: कुत्ता पालने के नियमों को शासन ने किया और कड़ा, आदर्श कार्यवाही प्रक्रिया जारी।

1 thought on “सीओ अब्दुल समद सहित 6 पुलिस कर्मी विशेषाधिकार हनन के दोषी, गिरफ्तार कर शुक्रवार को सदन में हाजिर करने का आदेश।”

Comments are closed.