जिस पत्नी की हत्या के आरोप में जेल गया पति,वह अपने दुसरे पति एवं 3 बच्चों संग मिली।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

लखनऊ 24 जनवरी 2023: जायस थाना क्षेत्र के क़स्बा स्थित अलीनगर चोधराना कालोनी के रहने वाले मनोज वर्मा का विवाह वर्ष 2009 मेंरे रायबरेली जनपद के बदोखर थाना क्षेत्र के गावं कुर्मिन का पुरवा में गणेश की बहन के साथ हुआ था। 25 मार्च 2011 को घर वालों के खेत पर जाने के पश्चात उसकी पत्नी लापता हो गयी थी। सायं 6 बजे वापस लौटने पर उसका कोई पता नही चला। काफी ढूढ़ने के पश्चात भी पत्नी के न मिलने पर जायस थाने में गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी।

कोई जानकारी प्राप्त न होने पर सीमा के भाई गणेश ने दहेज़ हत्या का आरोप लगाते हुए मनोज एवं उसके पिता राम समुझ माँ लखऊ व चारो बहन सीमा,मीरा, विद्या देवी,खुशबू के विरुद्ध दीवानी न्यायालय में परिवाद दाखिल किया। अदालत ने आरोपी मनोज को दिसम्बर-2019 में जेल भज दिया था। वैसे सबूतों के आभाव के कारण 11 दिन पश्चात उसको जमानत मिल गयी थी जिसका मुकदमा अभी चल रहा है।

मनोज ने कहा कि, जेल से निकलने के पश्चात वह निरंतर पत्नी को ढूंढ़ता रहा। इसी समय उसे सूचना मिली की उसकी पत्नी मायके आई है।मनोज भदोखर थाने की पुलिस लेकर10 जनवरी को पत्नी के मायके गया जहाँ सीमा मिली। पूछताछ में उसने बताया कि, बस्ती जनपद के शोभ नगर के रहने वाले राम जगत के साथ दूसरा विवाह कर लिया है एवं उसके 3 बच्चे हैं, इस वक़्त वह पति राम जगत के साथ पूना में निवास करती है।

मनोज ने पुलिस की उपस्थिति में बनाये गये विडियो के आधार पर अदालत में प्रार्थना पत्र देकर पत्नी के जीवित होने की पुष्टि कराकर उसके विरुद्ध चल रहे हत्या के मुक़दमे को ख़त्म कर मुकदमा लिखने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है। जिस पर अदालत ने उसके प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के लिए 27 जनवरी की तारीख निर्धारित की है।

ये भी पढ़े

परिचित ने प्लाट दिलाने के नाम पर जालसाजी करते हुए ठगे 6.14 लाख रूपये।

 

मुंबई पुलिस बनकर फर्जी एफआईआर की फोटो व्हाट्सएप पर भेजी,जेल जाने से बचाने हेतु महिला से ठगे 10 लाख।

 

कैंसर संस्थान एवं स्वास्थ्य केन्द्रों के सहयोग से शीघ्र प्रारंभ करेगा फ्री उपचार।