राजधानी में ऑटो किराये में वृद्धि, नया किराया सोमवार से लागू।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

लखनऊ 08 फरवरी 2023: राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) की मीटिंग में ऑटो एवं टेंपो के किराये में वृद्धि की अनुमति प्राप्त होने के पश्चात शहर में ऑटो के किराये में वृद्धि कर दी गयी। नया किराया सोमवार से लागू हो गया है। एवं चारबाग से हजरतगंज, आलमबाग, इंजीनियरिंग कॉलेज आदि जगहों पर नया किराया लागू भी कर दिया गया है।

यूनियन की तरफ से राज्य परिवहन प्राधिकरण को किराये में वृद्धि हेतु जो प्रस्ताव सौपा गया था, उसके अनुसार पहले 2 किलोमीटर तक का कम से कम किराया 25 रुपये करने की मांग हुई थी। जिसे अस्वीकृत करते हुए एसटीए ने प्रति किलोमीटर हेतु करीब 10.58 रुपये किराया स्वीकृत किया था।

वैसे लखनऊ ऑटो रिक्शा थ्री व्हीलर संघ ने वृद्धि किये गये किराये को कम कहते हुए इस पर खेद व्यक्त किया है।लखनऊ ऑटो रिक्शा थ्री व्हीलर संघ के अध्यक्ष पंकज दीक्षित के अनुसार, यूनियन की ओर से जो प्रस्ताव सौपा गया था उतनी वृद्धि किराये में नही की गयी है, जबकि सीएनजी के दामों में अत्यधिक वृद्धि हुई है। संघ पुनः प्रस्ताव बनाकर भेजेगा। 

पहले 1 किलोमीटर हेतु 6.39 रुपये किराया का भुगतान करना पड़ता था, इस पर प्रति किलोमीटर किराये में 4.19 रुपये की वृद्धि होने के पश्चात अब 10.58 रूपये का भुगतान करना पड़ेगा।

किराया (प्रति किलोमीटर)

        वाहन                               पहले            अब

  • थ्री व्हीलर ऑटो रिक्शा        6.39         10.58
  • थ्री व्हीलर टेम्पो विक्रम         6.82      11.01

नये किराये की सूची

चारबाग से                         फुल ऑटो     प्रति यात्री

  • चिनहट                    154 रुपये     52 रुपये
  • विभूतिखंड-              138 रुपये     46 रुपये
  • इंजीनियरिंग कॉलेज   123 रुपये     41 रुपये
  • पीजीआई                 123 रुपये     41 रुपये
  • मुंशी पुलिया             118 रुपये     40 रुपये
  • हुसड़िया                  115 रुपये    39 रुपये
  • पत्रकारपुरम चौराहा   102 रुपये    34 रुपये
  • चुंगी                         72 रुपये    24 रुपये
  • हजरतगंज                 34 रुपये    12 रुपये
  • निशातगंज                 62 रुपये    21 रुपये
  • आलमबाग चौराहा      36 रुपये    12 रुपये
  • आलमबाग बस अड्डा  30.50 रुपये 10 रुपये

ये भी पढ़े

गायब कार मालिक की लाश बुधवार प्रातः कुएं में मिली, हत्या में सम्मिलित 4 लोग गिरफ्तार।

 

युवाओं को ठग रहे सेना के नायब सूबेदार को एसटीएफ ने पकड़ा, 10 अभियर्थियों के मिले अभिलेख

 

एलडीए एवं आवास विकास की संपत्तियों की कीमतें होंगी कम, शासन बना रहा इन्हें काम दाम में बेचने की योजना।