लखनऊ 23 जनवरी 2023: जी-20 सम्मेलन के मद्देनजर लेसा के एक्सइएन अनूप कुमार की उपस्थिति में सौन्दर्यीकरण का कार्य प्रारंभ किया गया एवं तारों के मकड़जाल को दुरुस्त कर सिल्वर रंग से पेंट किया गया। लेसा ट्रांस गोमती नगर डिविजन की ओर से शनिवार को एलडीए ऑफिस एवं ताज होटल के निकट के इलाकों में रंगाई का कार्य हुआ।
एक्सइएन अनूप कुमार के अनुसार, शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक खम्बे को सिल्वर रंग से रंगाया जा रहा है। इसमें एचटी एवं एलटी लाइन वाले खंबे सम्मिलित हैं।
नगर निगम सहित समस्त विभाग कर रहे कार्य
जी-20 एवं इन्वेस्टर समित की तैयारियों के संबंध में नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, एलडी एवं जिला प्रशासन अलग अलग भागों में मरम्मत से लेकर प्रचार- प्रसार तक सम्मिलित है। इसके अतिरिक्त नगर निगम शहर में रंगाई करवा रहा है। इन सभी में लगभग 50 करोड़ रूपये से अधिक खर्च होंगे। इसमें जी-20 को लेकर रंगाई करायी जा रही है। इसमें अनेक प्रकार के कार्य सम्मिलित हैं।
ये भी पढ़े
केजीएमयू के चिकित्सकों के इस्तीफे दिये जाने का सिलसिला जारी, एक चिकित्सक का इस्तीफा, दुसरे को किया गया बर्खास्त
घाटे के कारण परिवहन निगम की बसों के किराये में वृद्धि, देखिए कितनी वृद्धि होगी।