कानपुर, प्रयागराज एवं लखनऊ में सबसे अधिक सड़क दुर्घटना, 22 हजार 595 लोगों की हुई मृत्यु।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Lucknow Samachar 28 फरवरी 2023: रोड सेफ्टी सेल की तरफ से जारी रिपोर्ट में विगत वर्ष 2022 में 41 हजार से अधिक सड़क दुर्घटना हुई हैं। इनमें 22 हजार 595 लोगों की मृत्यु हुई है। इनमे 2 एवं 4 पहिया वाहन सवार से लेकर पैदल यात्री तक शामिल हैं।

सर्वोच्च न्यायालय की कमेटी ऑन रोड सेफ्टी ने परिवहन विभाग के इस रिपोर्ट पर चिंता व्यक्त की है। रिपोर्ट में यूपी के 3 जिलों में लखनऊ,कानपुर एवं प्रयागराज में सबसे अधिक सड़क दुर्घटना हुई हैं।

एवं यूपी के 3 जिलों शामली,श्रावस्ती एवं, भदोही में सबसे कम सड़क दुर्घटना हुई हैं। कमेटी ने सड़क दुर्घटना के आंकड़े के प्रति आश्चर्य व्यक्त करते हुए बढ़ती सड़क दुर्घटना को रोकने हेतु यातायात कर्मी एवं पुलिस को पहले जिम्मेदार बताते हुए जागरूकता को आखिरी विकल्प कहा है।

सबसे अधिक सड़क दुर्घटना वाले 3 जनपद

  •  प्रयागराज में 1370 सड़क दुर्घटना में 603 की मृत्यु एवं 886 लोग हुए घायल
  • लखनऊ में 1349 सड़क दुर्घटना में 587 की  मृत्यु एवं 935 लोग हुए घायल 
  •  कानपुर में 1424 सड़क  दुर्घटना में 640 की  मृत्यु एवं 1011 लोग हुए घायल

ये भी पढ़े

आईटी से निशातगंज की तरफ जाने वाला इंदिरा ब्रिज के गर्डर गल गये, दीवारों में पड़ीं दरारें,1 महीने हेतु ब्रिज पर यातायात प्रतिबंधित

 

Lucknow Samachar: गीला एवं सूखा कूड़ा पृथक नहीं देने पर 2 हजार रुपए तक हर्जाना, 4 मार्च से लागू।

 

Lucknow Samachar: टूटी सड़क पर गिरी बच्ची को ट्रक ने कुचला,बच्ची की मृत्यु।

1 thought on “कानपुर, प्रयागराज एवं लखनऊ में सबसे अधिक सड़क दुर्घटना, 22 हजार 595 लोगों की हुई मृत्यु।”

Comments are closed.