Lucknow Samachar: नगर निगम संविदाकर्मी की लाश बरामद, महिला मित्र व् परिजनों ने फेकी थी नहर में लाश

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Lucknow Samachar 22 फरवरी 2023: गोमतीनगर पुलिस ने मंगलवार को अमेठी (शारदा सहायक खंड-28 नहर) से लापता नगर निगम कर्मी भगवान दास (25) की लाश बरामद कर ली है। उसका मोबाइल व मोटरसाइकिल भी उसकी महिला मित्र के घर से मिला है।

छानबीन में पता चला की महिला मित्र द्वरा उससे मिलने से मना करने पर उसने महिला मित्र के घर पर ही जहर खा लिया था। जिससे भगवानदास की मृत्यु होने पर महिला मित्र एवं उसके परिवार वालों ने लाश को नहर में फेंक दिया था। एवं उसकी बाइक घर में रख मोबाइल गायब कर दिया था। पुलिस ने महिला मित्र व उसके परिजनों को गिरफ्तार कर लिया है।

सूत्रों के अनुसार, 8 फरवरी काे गोमतीनगर बड़ी जुगौली (मूलरूप से हैदरगढ़ बाराबंकी) के रहने वाले भगवानदास घर से निकला था, परन्तु वापस नहीं आया, तब परिवार वालों ने 14 फरवरी को गायब होने की रिपोर्ट दर्ज करायी थी।

सर्विलांस की सहायता से जानकारी हुई कि, रायबरेली की एक महिला से उसकी अक्सर काफी बातें होतीं थीं। इसी आधार पर महिला मित्र एवं उसके परिवारवालों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

इन समस्त लोगों ने जाँच में बताया कि, भगवन दास 8 फरवरी को उनके घर आया था, वह महिला मित्र से मिलने की जिद कर रहा था। जिस पर उसे घर से भगाया जा रहा था, तभी उसने अचानक सल्फास [जहर] खा लिया था।

उन्हें नही पता था कि, भगवानदास जहर खा लेगा। उन्होंने फसने के भय से लाश को नहर में फेंक दिया था। उसकी मृत्यु महिला मित्र के घर पर ही हो गयी थी।  

गोमतीनगर इन्स्पेक्टर दिनेश चन्द्र मिश्रा के अनुसार, भगवानदास की लाश को महिला व उसके परिवार वालों ने शारदा सहायक खंड-28 नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने मंगलवार को अमेठी के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र से गुजरने वाली शारदा सहायक नहर में गोताखोरों की सहायता से भगवनदास की लाश बरामद की। पोस्टमार्टम के पश्चात लाश को परिवार वालों को  सौंप दिया गया। 

ये भी पढ़े

Lucknow Samachar: लुल्लू मॉल एवं सेंट्रम होटल को गृहकर बकाये का नोटिस, नगर निगम ने प्रारंभ की कड़ाई

लखनऊ को सुंदर बनाने हेतु लगाए गए पौधे चोरी, 400 रुपये का एक पौधा, 200 पौधे हुवे चोरी, केस दर्ज

 

स्टेट एसआईटी ने लेसा को 1.10 करोड़ का नुकसान पहुँचाने वाली 3 कंपनियाें के विरुद्ध दर्ज किया केस, उपभोक्ताओं की मिलीभगत से की जालसाजी