Lucknow Samachar: लुल्लू मॉल एवं सेंट्रम होटल को गृहकर बकाये का नोटिस, नगर निगम ने प्रारंभ की कड़ाई

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

Lucknow Samachar 22 फरवरी 2023: जी- 20 सम्मेलन एवं समिट के पश्चात नोटिस का क्रम जारी हो गया है। नगर निगम द्वारा मॉल, कालेज एवं होटल वालों पर कड़ाई प्रारंभ करते हुए नोटिस दिया जा रहा है। 

शहर के सबसे बड़े मॉल लुलु को 5.75 करोड़ एवं सेंट्रम होटल पर 3.39 करोड़ का गृहकर बकाया नोटिस भेज दिया गया है। इससे पूर्व लगभग 3.28 करोड़ रुपए के बकाए पर इकाना स्टेडियम को नोटिस जारी किया गया था।

नगर निगम के जोनल अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि, जो संस्थान टैक्स नहीं जमा कर रहे हैं, उनके विरुद्ध कड़ी  कार्यवाही की जाए। वास्तव में, कॉमर्शियल बिल्डरों को नोटिस 88 गांव के नगर निगम सीमा में सम्मिलित होने के पश्चात दिया जा रहा है ।

मेदांता ने जमा किया 68 लाख रुपए का टैक्स

 मेदांता हास्पिटल की ओर से हाउस टैक्स जमा कर दिया गया है। मेदांता की ओर से लगभग 68 लाख रुपए का टैक्स जमा कराया गया है।

1-1 कॉलेज वाले नगर निगम का 70 लाख से 1 करोड़ रुपए रोके हुए है। कहा जा रहा है कि, शासन स्तर के एक सीनियर IAS अधिकारी नगर निगम में फोन कर कॉलेज वालों से पैसा जमा कराने हेतु मना करते है। जबकि सरकारी स्कूल पैसा जमा करते है। साथ ही फैजाबाद रोड स्थित कई बीटेक एवं MBA के कॉलेज टैक्स जमा नही कर रहे है। नगर निगम के नोटिस के पश्चात उनकी ओर से जवाब दिया गया है कि, वह हाउस टैक्स की सीमा में नहीं आते है।

 ढ़ाई लाख की जनसँख्या नगर निगम सीमा में शामिल

शहर के बाहर बने कई मॉल, कॉलेज, हास्पिटल एवं बाकी संस्थान नगर निगम की सीमा में आ चुके है। लगभग ढ़ाई लाख की  जनसँख्या नगर निगम सीमा में शामिल होंगे। 88 गांव के लोग नगर निगम की सीमा में आ चुके हैं। लुलु मॉल एवं सेंट्रम होटल भी इसी श्रेणी में शामिल किये गए हैं।

ये भी पढ़े

ई-रिक्शा में एसयूवी ने मारी टक्कर, ई-रिक्शा ड्राइवर एसयूवी की खिड़की से 150 मीटर तक रहा लटका, हुई मृत्यु

 

Lucknow Samachar: दुबग्गा के दौलत खेड़ा गांव के युवक का मर्डर, खाली प्लाॅट में मिली लाश।

 

एनआईए ने महमूदाबाद कस्बे में छापा मार कपड़ा व्यापारी को किया गिरफ्तार, माँ ने कुछ भी कहने से किया इनकार

1 thought on “Lucknow Samachar: लुल्लू मॉल एवं सेंट्रम होटल को गृहकर बकाये का नोटिस, नगर निगम ने प्रारंभ की कड़ाई”

Comments are closed.