Lucknow Samachar 23 फरवरी 2023: बुधवार को यूपी पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर विमलेश कुमार औदित्य ने मुंबई में दुसरे फ्लोर से छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली। वह मुंबई में कार्यरत थे।
वैसे उनका ट्रांसफर लखनऊ हो चुका था। वो तिलक नगर में तारा गगन हाउसिंग सोसा बिल्डिंग नंबर- 95 के दुसरे फ्लोर पर रहते थे। इसी वर्ष दिसंबर में वे सेवानिर्वित होने वाले थे। घायल स्थिति में विमलेश कुमार को राजावाड़ी हास्पिटल पहुँचाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत करार दिया।
पुलिस ने उनकी पत्नी से पूछताछ की,पत्नी ने बताया कि, वह उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग में कार्यरत थे। जिसका वर्ल्ड ट्रेड सेंटर मुंबई में आफिस है। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी।
ज्यादा था काम का प्रेशर
पुलिस के अनुसार, उप निदेशक की पत्नी रमा ने बताया कि, विमलेश कुमार का ट्रांसफर लखनऊ हो गया था। अपने घर से दूर पोस्टिंग के कारण विमलेश कुमार ने 2 माह पूर्व उपनिदेशक के पद से त्यागपत्र दे दिया था।
उन पर काम का प्रेशर भी ज्यादा था। परन्तु, लखनऊ स्थित पर्यटन विभाग के मुख्यालय ने उन्हें 31 मार्च तक काम करने हेतु कहा था। काम के तनाव के कारण उन्होंने अपनी जान दे दी।
रमा ने पुलिस से कहा कि, उन्हें किसी के विरुद्ध कोई शिकायत नहीं है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है। वैसे पुलिस छानबीन कर रही है।
ये भी पढ़े
अकबरपुर पुलिस ने “यूपी में का बा” गाने वाली नेहा सिंह को दिया नोटिस, कविता ट्विट कर सपा प्रमुख ने यू पी सरकार को घेरा
मोहनलालगंज में एक यात्री को कंडेक्टर ने चलती बस से फेंका नीचे, कंडेक्टर से अधिक किराया मांगने का किया था विरोध
2 thoughts on “यूपी पर्यटन विभाग के उपनिदेशक ने की आत्महत्या, मुम्बई में थे कार्यरत, पत्नी ने बताया, काम के तनाव में दी जान”
Comments are closed.