लखनऊ 27 जनवरी 2023: केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने पद्म सम्मान पाने वालों की लिस्ट गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर निकाल दी है। पद्म सम्मान पाने वालों में यूपी की 08 विभूतियाँ शामिल हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने पद्म सम्मान पाने वाले समस्त विभूतियों को बधाई देते हुए ट्विट किया कि, “आज प्रतिष्ठित ‘पद्म पुरस्कार’ से सम्मानित होने वाली उ.प्र. के समस्त 08 विभूतियों का हृदय से अभिनंदन! विभिन्न क्षेत्रों में आप सभी के उत्कृष्ट योगदान ने प्रदेश को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पटल पर गौरवभूषित किया है। लक्ष्य के प्रति आप सभी का समर्पण अनुकरणीय है। आप सभी को बधाई!”
मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण
पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार से अलंकृत किया जायेगा। तथा साहित्य अकादेमी के पूर्व अध्यक्ष प्रो.विश्वनाथ प्रसाद तिवारी समेत कला, साहित्य व शिक्षा, मेडिसिन, विज्ञान तथा सामाजिक कार्य के क्षेत्र में विशेष योगदान करने वाली 7 हस्तियों को ‘पद्म श्री’ अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश की 8 विभूतियों को देश के शीर्ष नागरिक सम्मान ‘पद्म अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा।
इन्हें प्राप्त होगा पद्म श्री सम्मान
- राधाचरण गुप्ता- साहित्य और शिक्षा
- विश्वनाथ प्रसाद तिवारी-साहित्य एवं शिक्षा
- अरविंद कुमार- साइंस और इंजीनियरिंग
- उमा शंकर पांडेय- सामाजिक कार्य
- मनोरंजन साहू- मेडिसिन
- दिलशाद हुसैन—कला
- ऋत्विक सान्याल- कला
ये भी पढ़े
पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर के पुत्र नवाजिस शाहिद को भेजा जेल, अन्य आरोपियों को ढूढ़ने में लगीं 5 टीम।
एसजीपीजीआई में आपरेशन के इंतजार एवं अच्छे रिजल्ट के कारण दुसरे रोबोट की शासन से मांग