लखनऊ 12 फरवरी 2023: राष्ट्रपति बनने के पश्चात पहली बार लखनऊ आ रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रविवार सायं लोकभवन में अभिनन्दन किया जायेगा।
राष्ट्रपति के अभिनंदन समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अतिरिक्त साहित्याकर, लेखक, प्रोफेसर, शिक्षक,प्रख्यात रंगमंच कलाकार, लखनऊ व्यापार मंडल व मीडिया के प्रतिनिधि, चिकित्सक,अधिकारी, कर्मचारी तथा खिलाडी सम्मिलित होंगे।
राष्ट्रपति राजभवन में रविवार रात रात्रि विश्राम करेंगी
जनजातीय समाज के लोगों से 13 फरवरी को भेंट करेंगी।प्रदेश सरकार की अलग- अलग योजनाओं पर आधारित फिल्म का प्रस्तुतीकरण सरकार की तरफ से प्रातः 8.50 बजे किया जायेगा।
आदिवासी जाति बुक्सा के प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र भी प्रदान करेंगी। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में प्रातः 10.30 बजे सम्मिलित होंगीi राष्ट्रपति वाराणसी हेतु 13 फरवरी को दोपहर के पश्चात प्रस्थान करेंगी।
ये भी पढ़े
सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की मृत्यु, 4 लोग गंभीर रूप से घायल, टैंपो का एक्सेल टूटने से हई दुर्घटना
केजीएमयू में प्रारंभ हुई पीडियाट्रिक इंडोक्राइन यूनिट, डायबिटीज पीड़ित बच्चों हेतु 24 घंटे उपलब्ध रहेगी उपचार की सुविधा।
Comments are closed.