मोटर साइकिल सवार 3 मित्रों का हुआ एक्सीडेंट,1 की मृत्यु।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

लखनऊ 30 जनवरी 2023: चिनहट में देवा रोड पर टाटा मोटर्स के निकट शुक्रवार रात मोटर साइकिल के अनियंत्रित हो कर डिवाईडर से टकरा जाने के कारण तीनों मित्र गंभीर रूप से घायल हो गये। 

पुलिस द्वारा घायलों को लोहिया हास्पिटल भिजवाया गया। जहाँ पर चिकित्सकों ने घायल मयंक दुबे [22] को मृत करार दिया। अन्य 2 घायलों का उपचार किया जा रहा है।

इन्स्पेक्टर अलोक राव के अनुसार, मयंक दुबे स्थाई रूप से नौबस्ता का निवासी था, एवं प्राईवेट नौकरी करता था। वह अपने 2 मित्रों के साथ कही से वापस आ रहा था।

टाटा मोटर्स के पास मोटर साइकिल के अनियंत्रित हो जाने के कारण दुर्घटना हो गयी। युवक ने हेलमेट पहन रखा था, परन्तु सर पर गंभीर चोट लग जाने के कारण मयंक की मृत्यु हो गयी।

ये भी पढ़े

⇒ राम चरित मानस से संबंधित विवाद के पश्चात स्वामी प्रसाद मौर्य ने की अखिलेश यादव से भेंट

 

⇒ पीडब्लूडी के कार्यों की धीमी रफ़्तार, बजट सरेंडर होने पर मुख्य अभियंता सीधे जिम्मेदार।

 

⇒ सीटेट परीक्षा केन्द्रों पर 5 महिला साल्वर गिरफ्तार, मिली जमानत।