मेडिकल सम्बंधित सामग्री की आपूर्ति का भरोसा देकर फर्म संचालक से की 1 करोड़ की जालसाजी, मुकदमा दर्ज।

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

लखनऊ 17 फरवरी 2023: मेडिकल से सम्बंधित सामग्री की आपूर्ति का भरोसा देकर फर्म संचालक से 1 करोड़ की जालसाजी का प्रकरण प्रकाश में आया है। एसटीआरके इंजीनियरिंग के नाम से फर्म चलाने वाले दिल्ली पश्चिम विहार के निवासी अनिल कुमार कालरा से आरोपी दंपती ने उप्र. चिकित्सा आपूर्ति निगम का फर्जी वर्क ऑर्डर दिखाकर ठगी की है।

अनिल कुमार के अनुसार, आशियाना के रहने वाले पुनीत भसीन से माह मई में भेंट हुई थी।  पुनीत ने उससे बताया था कि, उसे दवा व् सीरिंज की आपूर्ति का ठेका यूपी सरकार के चिकित्सा आपूर्ति निगम से मिला है। काम काफी बड़ा होने की वजह से निवेशक ढूढ़ रहा है।

आरोपी पुनीत ने वर्क आर्डर दिखाते हुए भरोसा दिया कि, 1 करोड़ रूपये का निवेश करने पर डेढ़ करोड़ तक का लाभ मिलेगा। जिसे वे आपस में बाँट लेंगे। अनिल ने भरोसा करते हुए एराइज फर्म के खाते में पैसा जमा कर दिया।

अनुबंध के अनुसार, पुनीत को माह अगस्त में फायदा सहित रूपये वापस करने थे परन्तु ऐसा न होने पर अनिल द्वारा  पुनीत को काल कर बात करने पर पुनीत बहाने बनाने लगा।

जिसके पश्चात अनिल ने पुनीत द्वारा दिए गये चेक एकाउंट में लगाये जो बाउंस हो गये।  पीड़ित अनिल ने इस धोखाधड़ी में पुनीत की पत्नी ऋतू को भी सम्मिलित करते हुए आरोपी बनाया है।

इस संबंध में सरोजनीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इन्स्पेक्टर संतोष आर्य के अनुसार, आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

ये भी पढ़े

रोली तिवारी एवं ऋचा सिंह समाजवादी पार्टी से निष्कासित, दोनों ने रामचरितमानस पर स्वामी प्रसाद के बयान का किया था विरोध

 

शासन ने कोविड काल के समय विद्यालयों द्वारा ली गयी फीस में से 15% फीस इसी सत्र में समायोजित किये जाने हेतु दिए निर्देश, विद्यालयों छोड़ कर जाने वाले विद्यार्थियों को भी यह धनराशि करनी होगी वापस

 

प्रदेश को 2 और लिंक एक्सप्रेसवे का उपहार देगी राज्य सरकार, शासन स्तर पर विचार विमर्श जारी।

Comments are closed.