उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की रात्रि सेवा की बसों का संचालन एवं बुकिंग पुनः प्रारंभ

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

लखनऊ 31 जनवरी 2023: उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने, रोडवेज बसों में यात्रियों की सुविधाओं एवं मौसम की स्थिति के मद्देनजर आनलाईन टिकटों की बुकिंग व रात्रि सेवाओं की व्यवस्थाओं को पुनः संचालित करने हेतु परिवहन निगम के  अधिकारीयों को निर्देशित किया है।

आपको ज्ञात हो कि, यूपी परिवहन निगम ने 15 दिसम्बर 2022 से परिवहन निगम की बसों हेतु रात्रिकालीन सेवाओं की आन लाईन बुकिंग कोहरे के कारण रोक दी थी।

मौसम की स्थिति में सुधार के मद्देनजर परिवहन मंत्री द्वारा रात्रि बस सेवा के संचालन एवं टिकटों की आनलाईन बुकिंग पुनः प्रारंभ करने हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में, परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संजय कुमार ने, समस्त रात्रि कालीन बस सेवाओं हेतु आनलाईन बुकिंग पुनः प्रारंभ कर दी है।

माना जा रहा है कि, कोहरे की वजह से हो रही दुर्घटनाओं के मद्देनजर रात में रोडवेज बसों के संचालन पर रोक लगा दी थी। परिवहन मंत्री ने कहा कि, रात्रिकालीन बस सेवाओं को 1 माह हेतु रोकने का निर्णय यात्रियों की जान-मॉल की सुरक्षा के लिए लिया गया था। परन्तु मौसम ठीक हो जाने के कारण अब इसकी जरुरत नहीं है।

ये भी पढ़े

⇒ चिकित्सा विधालयों की तरह पीपीपी माडल पर खुलेंगे, मरीजों का किया जायेगा मुफ्त उपचार

 

⇒ पत्नी व उसके प्रेमी पर साजिश कर पति की हत्या करने के प्रयास का आरोप।

 

⇒ एनएचएआई 104 किमी लंबी आउटर रिंग रोड का कार्य नवम्बर तक करेगा पूर्ण।